Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार
    दुनिया

    वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम, पोप लियो का संदेश-यह दान और उम्मीद का त्योहार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 25, 2025Updated:December 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वेटिकन सिटी। वेटिकन सिटी में क्रिसमस की धूम है। पोप लियो (चतुर्दश) ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा-” यह दान और उम्मीद का त्योहार है।” उन्होंने प्रभु के जन्म के पवित्र क्रिसमस मास खुशी का एलान करते हुए कहा कि सब लोग क्रिसमस को विश्वास, दान और उम्मीद के त्योहार के रूप में मनाएं।

    वेटिकन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पोप लियो ने सेंट पीटर बेसिलिका में रात को क्रिसमस मास की अध्यक्षता करते हुए चमकीले तारे को याद किया। उन्होंने कहा, “एक नई जली हुई चिंगारी आसमान को रोशन कर रही है।” उन्होंने कहा कि प्रभु हर जगह मौजूद है। आसमान में टिमटिमाता यह तारा हर अंधेरे को रोशन करता है। इसकी रोशनी से पूरी मानवता एक नए और अनंत जीवन की सुबह देखती है।

    पोप लियो ने कहा यीशु के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें सभी बुराइयों से छुटकारा दिला सकें। पोप ने कहा कि शिशुओं की देखभाल में दिव्यता का अनुभव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “प्रभु हर इंसान में खुद को प्रकट करते हैं।” पोप ने इस बात पर जोर दिया कि ईश्वर हर व्यक्ति की अनंत गरिमा को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि “मसीह के दिल में प्रेम का बंधन धड़कता है। यह बंधन स्वर्ग और पृथ्वी, निर्माता और जीवों को जोड़ता है।” पोप ने कहा कि इस सत्य को पहचानने की जरूरत है।

    पोप लियो ने इस अवसर पर पिछले साल के समारोह को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल इसी दिन पोप फ्रांसिस ने जुबली वर्ष की शुरुआत के मौके पर सेंट पीटर बेसिलिका का पवित्र दरवाजा खोला था। आखिर में पोप लियो ने सभी के बीच क्रिसमस की खुशी बांटने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलिवरपूल के खिलाफ रेड कार्ड के बाद टॉटेनहम कप्तान रोमेरो पर लग सकता है लंबा प्रतिबंध
    Next Article अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      कैलिफोर्निया में तूफान, भारी बारिश, काफी हिस्सा बाढ़ से घिरा

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार

      December 24, 2025

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version