रांची। संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) लेबनान में झारखंड कैडर के आईपीएस की प्रतिनियुक्ति होगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने झारखंड के डीजीपी को पत्र लिखा है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भी पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया ने यूनाइटेड नेशन को बताया है कि ऑफिसर इंडिया से नॉमिनेट किये जायेंगे।

एसपी और डीआईजी रैंक के आईपीएस अधिकारी इस प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य माने गये हैं। इन अधिकारियों की एक साल की प्रतिनियुक्ति होगी। गृह मंत्रालय के द्वारा कहा गया है कि जो भी इच्छुक आईपीएस प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते हैं उनका डिटेल 29 जुलाई तक भेजें।

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल 46 देशों के दस हजार शांति सैनिकों से बना है, जिन्हें लेबनानी सेना को देश के दक्षिण को सुरक्षित रखने में मदद करने का काम सौंपा गया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version