रांची। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख और सांसद शिबू सोरेन ने गुरूवार को इस संबंध में पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को सूचना जारी कर दी है.।जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक कहा गया है कि चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है। ऐसे में पार्टी ने चुनाव द्रौपदी के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है। सभी सांसदों और विधायकों से कहा गया है कि वे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी के पक्ष में मतदान करें।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version