नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी से निष्कासित हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से यहां मुलाकात की। कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अपनी तस्वीरें साझा की। उन्होंने कहा कि नड्डा जी की सरलता और उनका सहज व्यक्तित्व उन्हें सच्चे जनसेवक की पहचान दिलाता है। उनके साथ आत्मीय भेंट के दौरान वर्तमान राजनीतिक विषय पर चर्चा हुई।

एक अन्य ट्वीट में बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने हरियाणा के ओजस्वी और मिलनसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश की वर्तमान राजनीति और हरियाणा के विकास कार्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग करने के चलते आदमपुर से विधायक को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। कांग्रेस पार्टी से अलग होने का बाद से लगातार बिश्नोई भाजपा के नजदीक जा रहे हैं और पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version