Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ गैरकानूनी : गहलोत
    Breaking News

    सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ गैरकानूनी : गहलोत

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ गैरकानूनी है।

    गहलोत ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता में कहा कि जिस नेशनल हेराल्ड केस में मनी लांड्रिंग मामले को आधार बनाकार ईडी ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है उसका कोई ठोस आधार ही नहीं है क्योंकि मनी लांड्रिंग जैसा कुछ हुआ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को चुप कराने के लिए सिर्फ केन्द्र सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है। लेकिन कांग्रेस केन्द्र सरकार की इस घुड़की से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एक सम्मानित नेता हैं। ईडी उनके घर जाकर भी पूछताछ कर सकती थी लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है।

    गहलोत ने कहा कि ईडी नेशनल हेराल्ड मामले में धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी गैरकानूनी तरीके से पूछताछ कर चुकी है। उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। आज सोनिया गांधी को भी बुलाया है। यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीएसटी, महंगाई, बेरोजगारी,गिरती अर्थव्यवस्था पर सत्ता से सवाल पूछ रही है। इस लिए केन्द्र जांच एजेंसियों से कांग्रेस नेताओं को परेशान करा रही है।

    उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में धनशोधन मामले में पूछताछ ले लिए आज सोनिया गांधी को ईडी दफ्तर तलब किया है। इससे पहले ईडी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी लगभग 50 घंटो तक पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ को कांग्रेसी गैरकानूनी बताते हुए दिल्ली सहित पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकृपया सेना को तो बख्श दीजिये माननीय
    Next Article ज्ञानवापी विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
    azad sipahi

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version