Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को आएंगी झारखंड
    Top Story

    द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को आएंगी झारखंड

    adminBy adminJuly 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति चुनाव में राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू चार जुलाई को झारखंड आएंगी। उनके झारखंड आगमन की खबर मिलते ही प्रदेश भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।

    24 जून को राष्ट्रपति पद का नामांकन करने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार झारखंड आ रही हैं। इनका झारखंड से गहरा नाता रहा है। द्रौपदी मुर्मू मई 2015 में राज्य की 9वीं राज्यपाल बनी थीं। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सैयद अहमद की जगह ली थी। झारखंड में पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव इन्हें प्राप्त है। साथ ही भारतीय राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली आदिवासी महिला भी हैं।

    झारखंड में राज्यपाल के रूप में छह वर्ष एक माह 18 दिन का रहा कार्यकाल

    18 मई, 2015 को झारखंड की 9वीं राज्यपाल बनी द्रौपदी मुर्मू छह जुलाई, 2021 तक राज्य की राज्यपाल रही। इनका कार्यकाल छह वर्ष एक माह 18 दिन का रहा। हालांकि, उनका कार्यकाल 18 मई, 2022 को पूरा हुआ था लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नयी नियुक्ति नहीं किये जाने से इनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया। इस तरह से इनका कार्यकाल छह वर्ष एक माह 18 दिन का रहा।

    झारखंड में एनडीए का पलड़ा भारी

    राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटों की बात करें तो झारखंड में राजग का पलड़ा भारी है। राज्य में भाजपा के 26 विधायक और लोकसभा, राज्यसभा और आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को मिलाकर कुल 16 सांसद है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 30 विधायक और लोकसभा एवं राज्यसभा में दो सांसद हैं।

    दूसरी ओर कांग्रेस के राज्य में 17 विधायक और लोकसभा एवं राज्यसभा में दो सांसद हैं। झारखंड में 81 विधायक और 20 सांसद (लोकसभा में 14 और राज्यसभा में छह सांसद) को मिलाकर कुल 28,256 वोट है। इसमें एनडीए के पास 15,776 वोट है, जबकि झामुमो और कांग्रेस को मिलाकर कुल 11,072 वोट है। झारखंड में एक विधायक के वोट का मूल्य 176 है। देशभर में एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकन्हैयालाल के हत्यारों की कोर्ट में पेशी के दौरान पिटाई
    Next Article एकनाथ शिंदे की अग्निपरीक्षा आज, कानूनी पचड़ों में फंस सकता है स्पीकर का चुनाव
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version