Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बकरीद और सावन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल
    Breaking News

    बकरीद और सावन को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 8, 2022Updated:July 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बकरीद और सावन के मद्देनजर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उपद्रवियों और असामाजिक तत्व पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

    इसी क्रम में शुक्रवार को राजधानी रांची के कांके रोड स्थित न्यू पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल किया गया। बकरीद और सावन में माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस लाइन में जवानों ने मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में हुई। मॉक ड्रिल के दौरान एसएसपी ने जवानों को उपद्रवियों से निपटने के तौर तरीके बताए। इस दौरान सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मॉकड्रिल के दौरान उपद्रवियों ने अचानक से पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मुकाबला करते हुए लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले, पानी की बौछारों सहित गोलियां भी चलाई गई। इस दौरान

    घायलों को अस्पताल भेजने, उपद्रवियों को गिरफ्तार करने, अनाउंसमेंट, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार छोड़ने, गोलियां छोड़ने, लाठी चार्ज करने, उपद्रवियों की ओर से पत्थरबाजी से बचने का अभ्यास करवाया गया। साथ ही एसएसपी ने आपात स्थित में कैसे फायरिंग की जाती है। इसकी भी जानकारी जवानों को दी। इस दौरान पुलिसकर्मी ही उपद्रवी बने थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए। पुलिस के अधिकारी ही मजिस्ट्रेट और अधिकारी बनकर निर्देश देते हुए नजर आए। इस दौरान ऐसा लग रहा था, मानो पूरा क्षेत्र हुड़दंगियों के कब्जे में है और पुलिस इससे निपटने की कोशिश कर रही है।

    एसएसपी ने बताया कि मॉकड्रिल एक रेगुलर प्रक्रिया है। हमारे पास जो भी वैपन हैं उसका अभ्यास करवाया गया। आपात स्थिति में कैसे काम करना हैं। इसका अभ्यास पुलिस के जवानों को करवाया गया। उन्होंने बताया कि बकरीद और सावन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। उपद्रवियों और असामाजिक तत्व को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयौन उत्पीड़न के आरोपित खूंटी के एसडीएम निलंबित
    Next Article राहुल गांधी ने एम्स पहुंचकर लालू यादव से की मुलाकात
    azad sipahi

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version