Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों को प्रलोभन देना गंभीर मामला : यशवंत सिन्हा
    Breaking News

    राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों को प्रलोभन देना गंभीर मामला : यशवंत सिन्हा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। राष्ट्रपति के चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में पैसे देकर विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायकों पर भाजपा की नजर है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करो, धन-बल का प्रयोग करो वाली भाजपा की नीति के खिलाफ हमारी लड़ाई है। पहले शिवसेना को तोड़ दिया, सरकार गिरा दी और उन्हें फोर्स किया कि हमारे उम्मीदवार का समर्थन करो।

    यशवंत सिन्हा गुरुवार को भोपाल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत दुखी हूं। विधायक ने बैठक में बताया कि उनके पास फोन आ रहे हैं। प्रलोभन दिया जा रहा है कि इतने पैसे ले लो और वोट हमारे प्रत्याशी के पक्ष में दे दो। मैंने अभी तक सुना था कि विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है, पर भोपाल में इसका प्रमाण मिल गया। कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं चुनाव में खड़ा हो जाऊंगा। इससे भाजपा डर गई है, इसलिए विधायकों की खरीद फरोख्त का रास्ता अपनाया है।

    उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया। गोवा में कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने का प्रयास हुआ। लोकतंत्र में इससे बड़ा अपराध नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रलोभन दिए जाने का मामला गंभीर है। निर्वाचन आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में औपचारिक शिकायत भी आयोग के समक्ष दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर आदिवासियों की इतनी ही फ्रिक है तो द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति से बेहतर होगा देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।

    राष्ट्रपति उम्मीदवार सिन्हा ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरती कीमतों को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब डॉलर की कीमत 58.44 रुपये थी, जो आज बढ़कर 79.86 रुपये हो गई है। भारतीय मुद्रा की कीमत इससे ज्यादा कभी नहीं गिरी। इसके बावजूद सरकार इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रही है। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत कम होने पर मोदी स्वयं सवाल पूछते थे। अब प्रधानमंत्री मोदी या फिर केंद्र सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि जब भाजपा मुझे हारा हुआ प्रत्याशी बता चुकी है तो फिर इस तरह के हथकंडे क्यों अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को देश के भविष्य का चुनाव बताते हुए कहा कि प्रजातंत्र को बचाने की लड़ाई हमें लड़नी है।

    दरअसल, विपक्ष के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा गुरुवार को भोपाल प्रवास पर थे। वे यहां 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि उन्हें भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए 50 लाख रुपये की पेशकश की गई है। वहीं विधायक पांचीलाल मेड़ा ने भी कहा कि उन्हें मंत्री पद का प्रस्ताव दिया गया है।

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। हमारे एक विधायक को एक करोड़ का ऑफर मिला है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी लाइन पर ही मतदान करेंगे। हमें अपने सभी विधायकों पर पूरा भरोसा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में करेगा मतदान
    Next Article नीट यूजी परीक्षा तय समय पर होगी, दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्रों की याचिका खारिज की
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर अनोखा विरोध: विधानसभा में खास टी-शर्ट पहनकर पहुंचे विधायक जयराम महतो

      August 7, 2026

      आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

      August 5, 2026

      पप्पू यादव: राजनीतिक सफर, विवाद और हालिया घटनाक्रम पर एक नजर

      August 2, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय मंत्री और विपक्ष ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      • हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा में 8,399 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
      • जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर अनोखा विरोध: विधानसभा में खास टी-शर्ट पहनकर पहुंचे विधायक जयराम महतो
      • झारखंड में परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग तेज, छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं नेहा बोरा
      • सीबीआई ने अभिजीत सरकार हत्याकांड में घोषित भगोड़े आरोपित को गुवाहाटी से किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version