Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»राष्ट्रपति चुनाव: तृणमूल ने अपने सांसदों-विधायकों को कोलकाता बुलाया
    राजनीति

    राष्ट्रपति चुनाव: तृणमूल ने अपने सांसदों-विधायकों को कोलकाता बुलाया

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने सभी सांसदों और विधायकों को कोलकाता आने का निर्देश दिया है।

    ऐसे में तृणमूल सांसद व नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी पर निगाहें टिक गई हैं। दोनों राष्ट्रपति चुनाव में वोट करने के लिए दिल्ली गए हैं। वे दिल्ली में ही वोटिंग करना चाहते हैं।

    तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य में अपने सभी निर्वाचित विधायकों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि वे राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले ही 17 जुलाई की दोपहर तक कोलकाता पहुंच जाएं। इसी तरह के निर्देश संसद के दोनों सदनों के पार्टी सांसदों को भी भेजे गए हैं, जिन्हें बंगाल विधानसभा परिसर में ही वोटिंग में भाग लेना है।

    पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के किसी विधायक या सांसद का एक भी वोट रद्द होना पार्टी के लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है। उन्होंने कहा, विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पद से इस्तीफा दिया। इसलिए, अंतिम परिणाम जो भी हो, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे खेमे के सभी वोट यशवंत सिन्हा के पक्ष में जाएं और एक भी वोट रद्द ना हो।

    पता चला है कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के नेतृत्व में चार सदस्यीय कोर टीम का भी गठन किया गया है जो वोटिंग से संबंधित पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेगी। कोर टीम के सदस्य पहले ही जिलों के विधायकों और सांसदों को वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए पहुंचना शुरू कर चुके हैं।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही स्वीकार कर चुकी हैं कि राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की संभावना ज्यादा है। इसके बावजूद उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थन को लेकर प्रतिबद्धता जताई है।

    इस बीच भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के कई आदिवासी विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली टीवी बहस में ‘कैम्पेन’ की गलत स्पेलिंग पर ट्रोल हुए ऋषि सुनक
    Next Article आजादी के 75वें वर्ष पर कांग्रेस करेगी 75 किमी की पदयात्रा : अविनाश पांडेय
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने घायल भाजपा सांसद और विधायक से की मुलाकात, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल

      October 7, 2025

      60 करोड़ की ठगी मामले में शिल्पा शेट्टी से हुई पूछताछ

      October 7, 2025

      भाजपा सांसद पर हमला : प्रधानमंत्री के आरोपों पर भड़कीं ममता बनर्जी

      October 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      • केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने दी मोदी को सत्ता में 24 साल पूरे होने की बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version