Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»बिहार : व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
    अन्य खबर

    बिहार : व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री मोदी को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – युवक अग्निपथ योजना से था नाराज

    मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल से पुलिस ने व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवक का नाम मोहन यादव है। वह मूलत: दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के बहोरवा गांव का निवासी है। आरोपित केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना से नाराज था।

    एसडीपीओ झंझारपुर आशीष आनंद ने इस संबंध में फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित युवक ने एग्जाम पेंडिंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर 12 जुलाई को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसमें उसने लिखा था ‘कल प्रधानमंत्री को गोली मार देना, या तो एग्जाम लो नहीं तो जान से जाओगे।’ उन्होंने बताया कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहा युवक अग्निपथ योजना से नाराज था। व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन सहरसा का रहने वाला है। सहरसा पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है।

    एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित के व्हाट्सएप नंबर से पोस्ट वायरल होने पर आरएस ओपी के एसएचओ पुरुषोत्तम कुमार को साइबर सेल से जानकारी मिली। आरोपित का लोकेशन एक क्लीनिक के पास का मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है।

    उल्लेखनीय है कि बिहार समेत कई राज्यों में पिछले महीने अग्निपथ योजना को लेकर जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित युवाओं ने कई जगहों पर ट्रेनों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड़ एवं आगजनी की थी। इस दौरान भाजपा नेताओं और दफ्तरों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीट यूजी परीक्षा तय समय पर होगी, दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्रों की याचिका खारिज की
    Next Article भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट

      May 10, 2025

      बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे जनप्रतिनिधि

      May 8, 2025

      बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकानदार को मारी गोली

      April 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version