पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले भर में चलाये गये विशेष समकालीन अभियान में 122 फरार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये।

जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अभियान जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया।जिसमें विभिन्न कांड में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।इस दौरान सदर अनुमंडल में सर्वाधिक 37,अरेराज में 28, सिकरहना में 18 जबकि चकिया 13,रक्सौल में 13 व पकड़ीदयाल अनुमंडल में 13 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version