Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई में खरीदीं 45.09 करोड़ रुपये की पांच ऑफिस प्रॉपर्टी
    मनोरंजन

    अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई में खरीदीं 45.09 करोड़ रुपये की पांच ऑफिस प्रॉपर्टी

    adminBy adminJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ कहे जाने वाले अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 45.09 करोड़ रुपये की पांच ऑफिस प्रॉपर्टी खरीदी है। डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स के अनुसार यह कार्यालय कुल 13,293 वर्ग फुट क्षेत्र में मुंबई के ओशिवारा में वीरा देसाई रोड पर सिग्नेचर बिल्डिंग में स्थित हैं।

    देवगन ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से की थी। आज अजय देवगन बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए हैं। फिल्मों के साथ-साथ आज एक्टर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसी बीच अब अजय देवगन ने मुंबई में नया ऑफिस खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिग्नेचर बिल्डिंग की 16वीं मंजिल पर मौजूद तीन यूनिट्स की कीमत करीब 30.35 करोड़ रुपये है और अजय ने 1.82 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इस इकाई का निर्मित क्षेत्र 8405 वर्गफुट है। 4893 वर्ग फुट निर्मित क्षेत्र में फैली इमारत की 17वीं मंजिल पर अजय देवगन ने 14.74 करोड़ रुपये में दो और कार्यालय इकाइयां भी खरीदीं, जिस पर 88.44 लाख रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया गया है। ये दोनों दस्तावेज़ 19 अप्रैल को पंजीकृत किए गए थे। यह संपत्तियां विशाल वीरेंद्र देवगन उर्फ अजय के नाम पर पंजीकृत हैं।

    अजय देवगन के पास मुंबई में दो घर हैं। उनके पास मालगाडी रोड पर आलीशान बंगले के अलावा जुहू में भी एक फ्लैट है। इन दोनों घरों की कीमत 25 करोड़ से भी ज्यादा है। इसके साथ ही अजय देवगन के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग 84 करोड़ रुपये है। अजय और काजोल अपने काम को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। अजय के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। इसमें रोहित शेट्टी की ‘सिंघम-3’ भी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के किरदार में डेब्यू कर रही हैं। खबर ये भी है कि फिल्म में विक्की कौशल नजर आएंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ में अजय, देवगन और विक्की कौशल के साथ रणवीर सिंह और अक्षय कुमार भी होंगे। इसके अलावा अजय और रोहित ‘गोलमाल-4’ के लिए फिर साथ आएंगे। काजोल हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज-2’ में नजर आई थीं और वह अब ‘द ट्रेल’ में नजर आएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रावण मास के प्रथम दिन मुख्यमंत्री योगी ने किया रुद्राभिषेक व हवन
    Next Article भांगुड में तृणमूल-आईएसएफ समर्थकों में संघर्ष से तनाव
    admin

      Related Posts

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version