Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में रांची कोर्ट में सशरीर पेश हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल
    Top Story

    धोखाधड़ी और चेक बाउंस मामले में रांची कोर्ट में सशरीर पेश हुई अभिनेत्री अमीषा पटेल

    adminBy adminJuly 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल सोमवार को सिविल कोर्ट में पेश हुई। पिछले एक महीने में यह दूसरा मौका है जब इस मामले में अमीषा पटेल कोर्ट में सशरीर उपस्थित हुई। पेश होने के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के सभी आरोपों को गलत बताया तो वहीं इस मामले में अब याचिकाकर्ता की ओर से मध्यस्थता का आग्रह किया गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला के आदेश के आलोक में अमीषा कोर्ट में सोमवार को सशरीर उपस्थित हुई औ अपने ऊपर लगे आरोप को गलत बताया। वहीं मामले में याचिकाकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से मध्यस्थता से इस मामले को सुलझाने का आग्रह किया गया।

    सोमवार को कोर्ट ने अमीषा पटेल को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। पिछली सुनवाई में अमीषा पटेल की ओर से कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट का आग्रह करते हुए सीआरपीसी की धारा 317 के तहत आवेदन दाखिल किया गया था, जिसमें कहा गया था वह अर्जेंट कार्य से चंडीगढ़ , मोहाली में एक कार्यक्रम में आई है। इसलिए वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकती हैं, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी सशरीर उपस्थिति के लिए 10 जुलाई की तिथि निर्धारित की थी। इससे पूर्व पिछले महीने हुई सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल ने सिविल जज सीनियर डिविजन डी एन शुक्ला की कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 10 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत प्रदान की थी।

    उल्लेखनीय है कि अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया था। यह वारंट झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह की ओर अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ दाखिल चेक बाउंस,धोखाधड़ी और धमकी मामले में किया गया था। अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में दायर किया था। आरोप था कि म्जूयिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ की राशि ली, लेकिन राशि लेने के बाद म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। बाद में अजय कुमार सिंह ने पैसे की मांग की। काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन की पहली सोमवारी में बाबा धाम में 12 किमी लंबी पहुंची कांवरियों की कतार
    Next Article विधायिका एवं कार्यपालिका के बीच बेहतर समन्वय जरूरी : हेमंत सोरेन
    admin

      Related Posts

      नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

      August 8, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 53.91 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      August 8, 2025

      सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

      August 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
      • बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों में लगभग 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी
      • आरजी कर पीड़िता के पिता का गंभीर आरोप- सीबीआई निदेशक ने मामला छोड़ देने को कहा
      • नेतन्याहू की गाजा में पूर्ण कब्जे की योजना के विरोध में इजराइल में प्रदर्शन
      • पुतिन-ट्रंप के बीच जल्द होगी बैठक, यूक्रेन युद्ध का निकल सकता है समाधान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version