अजमेर। हमारे पास तो बहुत चॉइस हैं। आपको महिला प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगी, बुजुर्ग प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगे, आपको नए प्रधानमंत्री चाहिए तो वो मिलेंगे। बीजेपी के पास तो कोई चॉइस नहीं है। यह बातें विपक्षी दलों के गठबंधन (इंडिया) को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कही।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राजस्थान के अजमेर दौरे पर शुक्रवार पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग ‘इंडिया’ से घबरा रहे हैं वो देश को क्या आगे बढ़ाएंगे। बीजेपी को तो इतना देख लिया अब और कितना देखोगे। 10 साल में ही मणिपुर जैसी घटना हो जाए सोचिए। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में केवल इसीलिए ये हो रहा है क्योंकि वहां स्वार्थ है। ये लोकसभा में नहीं आ पा रहे हैं। देश की जनता पर कितना मान

किसानों की आय दोगुनी करने के दावों का क्या हुआ। डीजल-पेट्रोल का मुनाफा, सरसों के आयल का मुनाफा किसके हाथ में जा रहा है। महंगाई कम क्यों नहीं हुई। अगर मुनाफा किसान को मिले तो खुशी होगी। ऐसे कई वादे हैं जो भाजपा सरकार में खोखले साबित हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से दोपहर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव राजस्थान राज्य के अजमेर दौरे पहुंचे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पदाधिकारियों से आने वाले चुनाव को लेकर तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद अखिलेश यादव अजमेर में हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे और चादर चढ़ाकर देश की तरक्की व ख़ुशहाली की दुआ मांगी।

अखिलेश ने ट्वीट कर नोटबंदी पर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा कि अब कुछ भाजपाई संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटाने की बात कर रहे हैं, फिर तो ‘रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया’ से भी उसे हटाने को कहेंगे फिर आर.बी.आई द्वारा जारी हर नोट से भी… फिर क्या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे!

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version