Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हैवानियत की हदें पार: घायल भाजपा कार्यकर्ता पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया पेशाब
    Breaking News

    हैवानियत की हदें पार: घायल भाजपा कार्यकर्ता पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने किया पेशाब

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव हिंसा को लेकर देशभर में किरकिरी झेल रही पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस का एक और चेहरा सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता पर तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने पेशाब कर दिया है।

    आरोप है कि पश्चिम मिदनापुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण कर लिया, उसके साथ मारपीट की और जब उसने पानी मांगा तो उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात भाजपा कार्यकर्ता का सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपहरण किया। इसके बाद उसे गरबेटा में एक स्थानीय पार्टी कार्यालय में ले जाया गया, जहां उससे कथित तौर मारपीट की गई और अपमानित किया गया। पीड़ित हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों में भाजपा की ओर से पोलिंग एजेंट था। शुक्रवार देर शाम भाजपा कार्यकर्ता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी के उपाध्यक्ष समित दास के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह पीड़ित से मिलने अस्पताल गया, जिसने आपबीती सुनाई।

    समित दास ने अस्पताल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए हमारे पार्टी कार्यकर्ता से रंगदारी मांगी। कार्यकर्ता ने गरीब होने के कारण रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने हमले शुरू कर दिए। उक्त नेता ने बताया कि पहले ही इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। हम इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेंगे।

    हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम मिदनापुर में पार्टी के जिला-समन्वयक अजीत मैती ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि गारबेटा क्षेत्र में चुनाव शांतिपूर्ण हुआ था। हमने किसी भी प्रकार के तनाव से बचने के लिए सीमित तरीके से विजय जुलूस का आयोजन किया था। ऐसी किसी भी घटना से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसभी क्षेत्रों में चुनौतियां हैं, जिनका आधुनिक समाधान जरूरी: राज्यपाल
    Next Article स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार हो ताकि कोई पात्र लाभार्थी छूट न जाएं : डॉ. मनसुख मांडविया
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version