Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत रत्न भूपेन हजारिका की बहन संगीतकार सुदक्षिणा शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सरमा ने जताया शोक
    राज्य

    भारत रत्न भूपेन हजारिका की बहन संगीतकार सुदक्षिणा शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सरमा ने जताया शोक

    adminBy adminJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की छोटी बहन और प्रमुख संगीतकार सुदक्षिणा शर्मा का आज (सोमवार) सुबह 8:25 बजे निधन गया। वो लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने 89 आयु में गुवाहाटी मेडिकल कालेज ऐंड अस्पताल (जीएमसीएच) में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

    सुदक्षिणा शर्मा गीतकार और संगीतकार दिलीप शर्मा की पत्नी थीं। आठ अगस्त, 1934 को जन्मी सुदक्षिणा शर्मा का बचपन में नाम निरुपमा हजारिका था। घर पर हर कोई उन्हें क्वीन कहता था। रूपकोंवर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल ने उन्हें क्वीन हजारिका नाम दिया था। उन्होंने पहली बार रेडियो पर क्वीन हजारिका के नाम से ही गीत गाया था। शादी होने के बाद ससुर दीनानाथ शर्मा ने विनम्र और मुस्कुराते हुए स्वभाव के कारण उनका नाम सुदक्षिणा रख दिया। तब से उन्हें सुदक्षिणा शर्मा के नाम से जाना जाने लगा।

    कुलीन परिवार में जन्मीं सुदक्षिणा शर्मा बचपन में ज्योति प्रसाद अग्रवाल, बिष्णुप्रसाद अग्रवाल, फणी शर्मा जैसे लोगों के संपर्क में आईं। वह महज दस साल की थीं, तब कोलकत्ता में बिष्णु प्रसाद राभा की देखरेख में कमलनारायण चौधरी के साथ अपनी आवाज में चार गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ‘विश्वरे संदे संदे…’ और ‘ओ मोइना…’ प्रमुख हैं। उन्होंने 1947 में महात्मा गांधी के असम आगमन पर पानबाजार के जुबली गार्डन में ‘ऐ जय रघु नंदन…’ गाया था। 2002 में सुदक्षिणा शर्मा को पति दिलीप शर्मा के साथ संगीत के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- ‘असम की सांस्कृतिक दुनिया की प्रमुख सितारा और प्रमुख संगीतकार सुदक्षिणा शर्मा के निधन से दुख हुआ है। असमिया संगीत को समृद्ध करने वालीं शर्मा का निधन राज्य के सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’ सुदक्षिणा शर्मा के निधन पर पूरे असम के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊपर : शाह
    Next Article पाकिस्तान में फौज पर आतंकवादी भारी, मुठभेड़ और हमलों में मेजर समेत छह की जान गई
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version