Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उदयपुर में दो समुदायों के बीच झगड़ा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़
    राज्य

    उदयपुर में दो समुदायों के बीच झगड़ा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़

    adminBy adminJuly 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उदयपुर। उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र के गांधी नगर और उससे सटी फारूक-ए-आजम कॉलोनी में बुधवार शाम को दो समुदायों के बीच में झगड़ा हो गया। झगड़े में दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है।

    पुलिस आरंभिक तौर पर इसे आपसी रंजिश का मामला बता रही है, लेकिन वहां के रहने वाले कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। वहां रहने वालों का आरोप है कि पिछले दिनों से कुछ बदमाश युवा गाड़ियों पर चलते हुए लोगों को थप्पड़ मार कर भाग रहे थे। घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। इसकी शिकायत भी वाल्मीकि समाज ने पुलिस को की थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दुपहिया सवार युवक पैदल चल रहे युवक को थप्पड़ मारकर भाग रहे हैं।

    बुधवार को 20 से 24 बदमाश युवकों ने सड़कों पर खड़े दुपहिया और चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद क्षेत्र में रहने वाले वाल्मीकि समाज का गुस्सा फूट पड़ा। समाज आक्रोशित होकर सड़कों पर आ गया। महिलाएं भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आईं। पत्थरबाजी, लठबाजी और तलवार बाजी की जानकारी आई है। पुलिस ने अधिकृत तौर पर कोई जानकारी दी है। मामला अलग-अलग समुदायों का होने के कारण माहौल गरमाने से वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    इधर, फारूक ए आजम कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि 2 दिन पहले जिस युवक को थप्पड़ मारी गई थी, शायद उसी घटना को लेकर यह बदले की कार्रवाई की गई है और उधर से आए युवकों ने उनकी कॉलोनी में गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की।

    जिस युवक को थप्पड़ मारी गई थी, उस युवक ने मीडिया के सामने यह बताया कि उसे भी नहीं पता कि उसे थप्पड़ क्यों मारी थी।
    पुलिस सूत्रों से पता चला है कि इस मामले में वाल्मीकि समाज से शिकायत मिलने के बाद महज एक पुलिसकर्मी को भेज कर समझाइश का प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिसबल क्षेत्र में तैनात है और क्षेत्रवासियों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में पहली बार एक साथ 26 हजार पदों पर निकली नियुक्ति
    Next Article मणिपुर वीडियो: स्मृति ईरानी ने घटना को बताया अमानवीय, बोलीं- मुख्यमंत्री ने जल्द न्याय का दिया आश्वासन
    admin

      Related Posts

      सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस

      May 19, 2025

      रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

      May 19, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version