Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भक्ति का सोमवार, भगवान महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धा का सैलाब
    Breaking News

    भक्ति का सोमवार, भगवान महाकाल की भस्म आरती में श्रद्धा का सैलाब

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। सूरज की रोशनी पृथ्वी पर पड़ने से पूर्व ही अर्ध रात्रि से मंदिर प्रांगण और परिसर के बाहर भक्तों की लम्बी कतारें लग गई थीं। सभी को इंतजार था तो सिर्फ यही कि एक झलक अपने आराध्य की उन्हें मिल जाए। सावन महीने में सोमवार के दिन का महत्व भी है, वह इसलिए कि यह दिन चंद्रमा से जुड़ा है, सोम मन का कारक है और यह भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान है। ऐसे में जो शिव आराधना करते हैं उनकी इच्छाएं वे स्वयं पूरी करते हैं ।

    सोमवार तड़के भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने आराध्य के बड़ी संख्या के दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार अर्धरात्रि में ढाई बजे भगवान महाकाल के मंदिर के कपाट खोल दिए गए। उसके बाद पुजारियों द्वारा उन्हें विविध रस सामग्री से स्थान कराने का क्रम आरंभ हुआ, जिसमें सबसे पहले जल स्थान के बाद दूध, दही, शहद, शक्कर, फलों के रस और फिर पंचामृत से स्नान कराया गया। फिर उनके शृंगार करने की विधि प्रारंभ हुई । भगवान महाकाल को भांग, फूल, सूखे मेवे, चंदन सजाया गया। फिर तय समय पर महंत विनीत गिरी महाराज ने भस्म आरती की।

    मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सावन के महीने का यह पहला सोमवार है । इस विशेष दिन देश भर से ही नहीं दुनिया के कई देशों के लोग भगवान महाकाल के दर्शन के लिए यहां आए हुए हैं । इसे देखते हुए मंदिर में प्रवेश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सावन के पूरे महीने महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में किसी भी श्रद्धालु प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आज सभी श्रद्धालुओं को चारधाम पार्किंग की ओर से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर से मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। सभी को निर्माल्य द्वार वाले निर्गम द्वार से बाहर निकाला जा रहा है ।

    उन्होंने बताया कि आज शाम भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी, जिसमें कि हर साल की तरह ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी का कहना यह भी था कि मंदिर में एक हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, कहीं किसी भक्त को कोई परेशानी न आए इसकी पूरी चिंता हो, इसकी भी व्यवस्था बनाने का हमारा प्रयास रहा है।

    उल्लेखनीय है कि आज के सोमवार को पूजा करने एवं अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने संबंधी कई योग भी बन रहे हैं । आचार्य भरत दुबे ने बताया कि सुबह से ही भगवान महादेव की आराधना एवं पूजा करने का शुभ मुहूर्त है। सावन के पहले सोमवार पर रुद्राभिषेक का शुभ मुहूर्त प्रात: काल से आरंभ होकर शाम छह बजकर 43 मिनट तक है। गजकेसरी योग बुध, शुक्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य और बुध की युती से बुधादित्य जैसे राजयोग भी आज बने हैं । इसलिए ज्योतिष की गणना के अनुसार आज के दिन का महत्व कई गुणा बढ़ गया है। किंतु यदि विशेष महूर्त की बात करें तो वह शाम को पांच बजकर 38 मिनट से आरंभ हो रहा है जोकि सात बजकर 22 मिनट तक रहेगा। विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए इस समय में पूजा की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकटिहार : गंगा नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत, परिजनों में छाया मातम
    Next Article मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई
    azad sipahi

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version