Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी के कारण लाया जा रहा है अविश्वास प्रस्ताव : अधीर रंजन
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी के कारण लाया जा रहा है अविश्वास प्रस्ताव : अधीर रंजन

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 27, 2023Updated:July 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 27 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कह कि मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संसद में बोलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में हमारे पास अविश्वास प्रस्ताव लाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। चौधरी ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम जानते हैं कि अविश्वास प्रस्ताव लाने से उनकी सरकार नहीं गिरेगी लेकिन इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। हम यही चाहते हैं कि मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री संसद के अंदर बोलें।

    समाजवादी पार्टी प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर में जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। इस मुद्दे पर संसद में बात होनी चाहिए, क्योंकि मणिपुर में जो भी हो रहा है, इसकी जानकारी सरकार को होगी। ऐसे में इस मुद्दे पर सदन में बात करना जरूरी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ, वह भयावह है। वहां 55 हजार से अधिक लोगों को घरों से विस्थापित होना पड़ा है। वहां उपजी हिंसा के कारण 149 लोग मारे गए। यह कोई छोटी समस्या नहीं है। इन समस्याओं पर विरोध जताने के लिए विपक्ष के नेताओं ने काले कपड़े पहने हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मणिपुर की कोई चिंता नहीं है। वह देश विदेश में जाकर लगातार भाषण दे रहे हैं लेकिन मणिपुर मुद्दे पर संसद में बोलने को तैयार नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गृह मंत्री शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे को पत्र लिखकर मणिपुर मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया था। शाह ने कहा था कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। सरकार इस मुद्दे पर कुछ भी छिपाना नहीं चाहती है।

    बीते दिनों मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न करके घुमाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसे लेकर विपक्ष लगातार केन्द्र और राज्य सरकार की आलोचना कर रहा है और संसद के दोनों सदनों में मणिपुर के हालात पर चर्चा की मांग कर रहा है। मणिपुर में मैतेई समुदाय को एसटी श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को रैली का आयोजन हुआ था। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश: डरावना रूप लेता डेंगू, अबतक 215 लोगों की मौत
    Next Article सुभाष मुंडा की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, नगड़ी थानेदार सस्पेंड
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version