Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
    राज्य

    जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। भारत के जोगबनी सीमा से सटे नेपाल में नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जोगबनी की एक महिला समेत तीन भारतीय नागरिकों को 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई जोगबनी विराटनगर मुख्य सड़क मार्ग के मलाया रोड में की। महिला सहित तीनों भारतीय नागरिक ड्रग्स कारोबार में संलिप्त बताए जाते हैं और नेपाल पुलिस की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम काफी दिनों से रेकी कर रही थी, जिसके तहत ब्राउन शुगर के साथ भारत के जोगबनी से नेपाल प्रवेश करने के बाद डिलीवरी के लिए जाने के क्रम में तीनों को गिरफ्तार किया।

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर संध्या गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जोगबनी निवासी 39 वर्षीय अहमद अली के पास से छिपा कर रखे गए ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वही इसके निशानदेही पर 51 वर्षीय मो. सराजुल और 35 वर्षीया रुबी खातुन की भी गिरफ्तारी की गई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की तो प्रारंभिक काल में तीनों ने जोगबनी से ब्राउन शुगर लाकर नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की है।

    नेपाल विराटनगर के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तीनों ने ड्रग्स कारोबार में संलिप्त नेपाल के कई कारोबारियों की जानकारी दी है। गिरफ्तार तीनों कारोबारी के बयान और उनके मोबाइल फोन में रहे प्रमाण के आधार पर अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबारी की तलाश के लिए छापेमारी करने की बात कही। गिरफ्तार तीनों भारतीय नागरिकों को सीमा पार भारतीय सीमा से सटे इलाका पुलिस कार्यालय रानी पुलिस के सुपुर्द तीनों को आगे की कार्रवाई के लिए गुरुवार को सुपुर्द कर दिया गया है।

    भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में इन दिनों नशे का प्रचलन बढ़ने के साथ ही इनके कारोबार में काफी इजाफा हुआ है।बड़े पैमाने पर छोटे बड़े संगठित गिरोह इस अवैध धंधे में लगे हैं।शराब से लेकर नशीली दवाईयों,गांजा,चरस,ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थों के तस्करी और कारोबार में काफी इजाफा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
    Next Article स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
    shivam kumar

      Related Posts

      स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

      August 14, 2025

      पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद

      August 14, 2025

      अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

      August 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      • अंतरराज्यीय शटरकटवा गैंग के दो शातिर गिरफ्तार
      • स्वतंत्रता दिवस को लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version