Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एफआईएच प्रो लीग 2022-23: चौथे स्थान पर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम
    Breaking News

    एफआईएच प्रो लीग 2022-23: चौथे स्थान पर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2022-23 में 16 मैचों में 30 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। यह दूसरी बार है, जब भारतीय टीम एफआईएच प्रो लीग में चौथे स्थान पर रही, इससे पहले 2020-21 में अपने पहले सीज़न में भी भारत ने यही स्थान हासिल किया था। भारतीय हॉकी टीम 2021-22 सीज़न में तीसरे स्थान पर रही थी।

    एफआईएच प्रो लीग 2022-23 अभियान क्रेग फुल्टन द्वारा प्रशिक्षित भारतीय हॉकी टीम की यात्रा दो हिस्सों में रही। घरेलू मैदान पर खेले गए सीज़न के पहले चरण में, भारत ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहले चरण में भारत ने, पाँच मैच जीते, दो ड्रा रहे और एक में हार मिली। भारत को अपने घरेलू चरण में एकमात्र हार भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ 3-2 से मिली थी। इस दौरान भारत ने कुछ यादगार जीत भी हासिल की थी, जिनमें मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी पर डबल (3-2 और 6-3) जीत शामिल है। कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने पहला मैच 5-4 से जीता जबकि दूसरा मैच 2-2 से ड्रा रहा। भारत ने यह मैच शूटआउट में 4-3 से जीता।

    हालाँकि, यूरोप में खेला गया अवे लेग उतना उपयोगी साबित नहीं हुआ। भारत लंदन और आइंडहोवन में खेले गए अपने मुकाबलों के यूरोपीय चरण से पहले एफआईएच प्रो लीग अंक तालिका में शीर्ष पर था। हालाँकि, भारतीय पुरुष हॉकी टीम आठ विदेशी मैचों में से केवल तीन जीत सकी। टीम को चार में हार मिली और एक ड्रॉ रहा। भारत की जीत अर्जेंटीना (2) और बेल्जियम (1) के खिलाफ हुई। इस बीच, वे अंतिम चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ अपने दोनों मैच हार गए।

    भारत ने अपने अंतिम मैच में अर्जेंटीना को 2-0 से हराकर 16 मैचों में 30 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर अपना अभियान समाप्त किया, लेकिन यह उन्हें अपना पहला खिताब दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। अन्य टीमें बाद में अपने मैच जीतकर स्टैंडिंग में भारत से आगे निकल गईं।

    नीदरलैंड्स (16 मैचों में 35 अंक) ने चुनौती देने वाले ग्रेट ब्रिटेन (32 अंक) को हराकर अपने ताज का सफलतापूर्वक बचाव किया। बेल्जियम, 30 अंकों के साथ तीसरे नम्बर पर रहा, क्योंकि बेल्जियम ने भारत के मुकाबले अधिक मैच जीते थे। बेल्जियम ने 10 जबकि भारत ने 8 मैच जीते थे।

    न्यूज़ीलैंड, केवल तीन अंकों के साथ, अंतिम स्थान पर रहा और अगले सीज़न के लिए एफआईएच मेन्स नेशंस कप से बाहर हो गया। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने एफआईएच प्रो लीग 2022-23 में अपने तीनों शूटआउट (स्पेन के खिलाफ 3-1 से, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-3 से और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 4-2 से) जीते।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनव विवाहिताओं के लिए किसी तपस्या से कम नहीं है इस वर्ष 44 दिन की मधुश्रावणी
    Next Article अखिल भारतीय अंतर रेलवे पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बीकानेर मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप

      June 11, 2025

      आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को

      June 11, 2025

      भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version