Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु
    Breaking News

    धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कोर्ट से मांगी इच्छा मृत्यु

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व डिप्टी मेयर की हत्या के मामले में जेल में बंद है संजीव सिंह

    धनबाद। धनबाद जेल में बंद झरिया के पूर्व युवा भाजपा विधायक संजीव सिंह ने धनबाद न्यायालय में आवेदन देकर इच्छामृत्यु की मांग की है। नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में रहकर न्यायालय परिक्रिया का सामना कर रहे पूर्व विधायक ने मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 की अदालत में इच्छामृत्यु का आवेदन दायर किया है। इसकी जानकारी उनके अधिवक्ता मो.जावेद ने मीडिया को दी। पूर्व विधायक संजीव सिंह फिलहाल धनबाद के स्वर्गीय निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में इलाजरत है।

    पूर्व विधायक द्वारा कोर्ट में दायर किए गए अपने हलफनामे में इच्छामृत्यु के साथ मौत के बाद अपनी अंगों को भी जन सेवा में दान कर देने की इच्छा व्यक्त किया है।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक संजीव सिंह 10 जुलाई को धनबाद जेल में कुर्सी से गिर पड़े थे। इसमें उन्हें गहरी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए 11 जुलाई को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार न आता देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती करने का सलाह दिया है। लेकिन पूर्व विधायक अपने इलाज के लिए रांची रिम्स नही जाना चाहते। दरअसल उन्हें और उनके परिजनों को यह अंदेशा है कि वहां पूर्व विधायक को जान का खतरा हो सकता है।

    यही वजह है कि पूर्व विधायक अपने इलाज के लिए रांची रिम्स नही जाना चाहते। उनका और उनके परिजनों का कहना है कि या तो न्यायालय बाहर के किसी हायर सेंटर में उन्हें खुद के खर्चे पर इलाज कराने की अनुमति दे अथवा ऊनके द्वारा दायर इच्छामृत्यु का आवेदन स्वीकार कर ले।

    संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह धनबाद स्थिति एसएनएमएमसीएच और रांची रिम्स में सुविधाओं की कमी का हवाला देते हुए सरकारी अस्पताल में पूर्व विधायक का इलाज कराने से साफ मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि संजीव सिंह के सिर में गहरी चोट आई है। उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि चोट की वजह से उनके सिर में खून जम गया है। इसके साथ ही उन्हें कई गंभीर बीमारियों ने भी जकड़ रखा है। यदि उन्हें बेहतर इलाज के लिए जल्द ही किसी बेहतर अत्याधुनिक अस्पताल में भर्ती नही कराया गया तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है।

    साल 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीरज सिंह हत्या मामले में नीरज सिंह के चचेरे भाई और झरिया से भाजपा के पूर्व विधायक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। नीरज सिंह के भाई के आवेदन पर संजीव सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पाइसजेट को मिली बड़ी राहत, डीजीसीए ने बढ़ी हुई निगरानी व्यवस्था हटाई
    Next Article प्रधानमंत्री 27-28 जुलाई को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर
    azad sipahi

      Related Posts

      हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को

      June 3, 2025

      पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर

      June 3, 2025

      19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व साइकिल दिवस पर मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन
      • बिहार के सीवान में आंधी-तूफान से तबाही,सात लाेगाें की माैत, अनुग्रह राशि की घोषणा
      • हॉकी इंडिया चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 जून को
      • पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई नहीं रहीं, शोक की लहर
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version