Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका पर गर्मी की मार, कई शहरों में हीट इमरजेंसी घोषित
    Breaking News

    अमेरिका पर गर्मी की मार, कई शहरों में हीट इमरजेंसी घोषित

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2023Updated:July 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका में बढ़ते पारे के कारण गर्मी की मार पड़ रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए कई शहरों में हीट इमरजेंसी घोषित कर दी गयी है। अमेरिका के मिडवेस्ट और ईस्ट कोस्ट इलाकों में भीषण गर्मी का असर देखा गया है। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि अमेरिका में 17 करोड़ से अधिक लोगों के लिए कम से कम शनिवार दोपहर तक अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। कई स्थानों पर दोपहर में हीट इंडेक्स रीडिंग 100 डिग्री फ़ारेनहाइट (38 डिग्री सेल्सियस) से ऊपर हो गई।

    शिकागो, न्यूयॉर्क और फिलाडेल्फिया सहित देश के कुछ सबसे बड़े शहरों में गर्मी से परेशान ऐसे लोगों के लिए सार्वजनिक पुस्तकालयों और सामुदायिक केंद्रों में कूलिंग सेंटर्स खोले गए हैं जो गर्म तापमान से बचने में असमर्थ हैं। बोस्टन शहर ने हीट इमरजेंसी घोषित करने के बाद अपनी वेबसाइट पर कहा कि अत्यधिक गर्मी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक और यहां तक कि घातक भी हो सकती है। देशभर में इलेक्ट्रिक ग्रिड ऑपरेटरों ने इस सप्ताह गर्म मौसम अलर्ट घोषित किया और ऊर्जा कंपनियों को अनावश्यक रखरखाव को रोकने के लिए कहा।

    अमेरिकी शहरों में आउटडोर गतिविधियों में काम करने वालों, 65 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों, बच्चों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों से गर्म मौसम में बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। फिलाडेल्फिया में हीट इंडेक्स 108 डिग्री फ़ारेनहाइट (42 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंचने की उम्मीद के चलते सार्वजनिक पूल और स्प्रे ग्राउंड के घंटों में इजाफा कर दिया है। न्यूयॉर्क शहर में जहां हीट इंडेक्स 103 डिग्री फ़ारेनहाइट (39 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंचने का अनुमान जताकर सावधानी बरतने को कहा गया है। न्यूयॉर्क शहर के डिप्टी मेयर फिलिप बैंक्स ने कहा कि इस तरह की अत्यधिक गर्मी खतरनाक हो सकती है। हमें इसका मुकाबला करने के लिए बहुत रणनीतिक होना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने जारी की केन्द्रीय पदाधिकारियों की सूची
    Next Article महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत, 25 जख्मी
    azad sipahi

      Related Posts

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025

      प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा

      December 21, 2025

      काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version