Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी इंडिया ने जर्मनी और स्पेन दौरे के लिए की 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा
    स्पोर्ट्स

    हॉकी इंडिया ने जर्मनी और स्पेन दौरे के लिए की 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा

    adminBy adminJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को जर्मनी दौरे और स्पेन में स्पेनिश हॉकी फेडरेशन के 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित चार देशों के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

    दोनों प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण हांग्जो एशियाई खेल 2023 से पहले टीम की तैयारियों का हिस्सा होंगी।

    भारतीय टीम सबसे पहले 16 से 19 जुलाई 2023 तक जर्मनी में तीन टेस्ट मैच खेलेगी, जिनमें एक चीन और दो जर्मनी के खिलाफ होंगे। इसके बाद स्पेन का दौरा होगा, जहां टीम 25 जुलाई से चार देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टूर्नामेंट में भारत के अलावा तीन अन्य टीमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और स्पेन की हैं।

    भारतीय टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो बेंगलुरु के साई केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में हर प्रशिक्षण सत्र में अपने कौशल को निखार रहे हैं और उत्कृष्टता के लिए प्रयास कर रहे हैं।

    टीम का नेतृत्व गोलकीपर सविता करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उप कप्तान होंगी।

    टीम चयन के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, ”स्पेन और जर्मनी का दौरा हमारी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर से अपनी क्षमता और कौशल दिखाने और एशियाई खेलों के लिए अपनी तैयारी जारी रखने का एक शानदार अवसर होगा। मैं उत्साहित हूं क्योंकि खिलाड़ी इस शिविर में उच्च स्तर का प्रदर्शन कर रहे हैं और वे अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और दोनों दौरे हमारे लिए मजबूत विरोधियों के खिलाफ खुद को परखने का एक आदर्श मंच होंगे। हम एक मजबूत टीम एकता बनाए रखने और अपनी रणनीतियों को क्रियान्वित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हमारा लक्ष्य अपना खेल खेलना और इस शिविर और पिछले दौरे से मिली सीख का उपयोग करना है।”

    उन्होंने कहा,”आगामी एशियाई खेलों के संबंध में भी ये दौरे हमारे लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि वे हमें मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करेंगे और हमें उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेंगे जहां हम अपने प्रदर्शन को और बेहतर बना सकते हैं। हमारे लिए प्रत्येक मैच से सीखना और एक टीम के रूप में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।”

    भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है-

    गोलकीपर: सविता (कप्तान), बिच्छू देवी खारिबाम।

    डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), निक्की प्रधान, इशिका चौधरी,उदिता, सुशीला चानू पुखरामबम।

    मिडफील्डर: निशा, मोनिका, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, बलजीत कौर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, ज्योति छत्री।

    फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, संगीता कुमारी और दीपिका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री छह को झारखंड राज्य ग्रामीण रोजगार गारंटी परिषद के साथ करेंगे बैठक
    Next Article बिहार के खगड़िया में बासी मुर्गा-चावल खाने से 70 बीमार
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version