Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वाराणसी में 350 करोड़ की लागत से शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण
    Breaking News

    वाराणसी में 350 करोड़ की लागत से शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का होगा निर्माण

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। जिले के राजातालाब डीह गंजारी गांव में शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके लिए तैयारी के साथ किसानों से जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। लगभग 31 एकड़ के स्टेडियम परिसर के निर्माण में करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शक मैच का आनंद ले सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दूसरी बार अफसरों की टीम के साथ शुक्रवार को डीह गंजारी गांव में पहुंचे। जय शाह और राजीव शुक्ला ने वहां अधिग्रहित जमीन का निरीक्षण किया। तहसील के अफसरों के साथ तकनीकी टीम ने उन्हें आवश्यक जानकारी दी। जय शाह ने प्रस्तावित भूखंड की जानकारी जिलाधिकारी एस. राजलिंगम से ली।

    इसके पहले बीसीसीआई के सचिव जयशाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जिले के आला अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट से सभी वाहनों के काफिले में डीह गंजारी गांव पहुंचे। गांव में बीसीसीआई और खेल मंत्रालय के अफसरों ने स्टेडियम के प्रस्तावित मानचित्र को भी दिखाया और निर्माण की रूपरेखा बताई।

    गंजारी में बनने वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस क्रिकेट स्टेडियम का संचालन बीसीसीआई करेगा। इसके बनने से पूर्वांचल के जिलों के साथ बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी भी अभ्यास कर सकेंगे। इस स्टेडियम के जमीन के लिए 120 करोड़ रुपये का बजट कैबिनेट से मंजूर होने के बाद करीब 31 किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई।

    डीह गंजारी में जिस समय अफसरों के साथ बीसीसीआई के सचिव जय शाह और राजीव शुक्ला जमीन का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान मौका मिलते ही वहां पहुंचे एक किसान ने जमीन की क्षतिपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत की। हरसोस गांव निवासी किसान देवनाथ ने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को बताया कि उसकी जमीन स्टेडियम में चली गई, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने इस पर राजातालाब के तहसीलदार को मामले में जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUP में 1,07,406 करोड़ तक पहुंचा जीएसटी संग्रह, पिछले वर्ष था 98, 107 करोड़
    Next Article विपक्षी गठबंधन के बाद प्रधानमंत्री के कई चॉइस, भाजपा के पास कोई नहीं : अखिलेश यादव
    azad sipahi

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version