Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर
    बॉलीवुड

    जैकलीन फर्नांडीज ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर

    adminBy adminJuly 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में मुंबई में नया आलीशान फ्लैट खरीदा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। उन्होंने यह नया घर बांद्रा के मशहूर पाली हिल इलाके में खरीदा है। मुंबई के इस पॉश इलाके में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। जैकलीन फर्नांडीज के नए लग्जरी अपार्टमेंट में जिम, स्विमिंग पूल और लाउंज है।

    इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज जुहू में रहती थीं। जैकलीन फर्नांडीज भी जुहू इलाके के उसी फ्लैट में रहती थीं, जिसमें पहले प्रियंका चोपड़ा रहती थीं। पापाराज़ी ने जैकलीन फर्नांडीज़ का उनके फ्लैट के बाहर का एक वीडियो शेयर किया। जैकलीन फर्नांडीज के घर की इस आलीशान इमारत को देखने के बाद अब फैंस उनके घर के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हैं।

    नवरोज़ अशर नाम की इस इमारत में द सूट्स, द पेंटहाउस, स्काई विला और द मेंशन सहित कई अपार्टमेंट हैं। इमारत की वेबसाइट के अनुसार, इमारत के अंदर एक शानदार पूल, जिम और खूबसूरत लाउंज भी उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स के सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत 12 करोड़ रुपये है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि जैकलीन के नए अपार्टमेंट की कीमत कितनी है और वह इसमें शिफ्ट हुई हैं या नहीं।

    श्रीलंकाई एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में हैं। सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनका नाम काफी समय से चर्चा में है। दोनों की प्राइवेट तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। हालांकि, जैकलीन ने ईडी की पूछताछ में साफ किया है कि उनका और सुकेश का एक-दूसरे से कोई संबंध नहीं है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि जैकलीन सुकेश से कीमती तोहफे ले रही थीं। साथ ही कहा गया था कि सुकेश ने जैकलीन के लिए श्रीलंका में एक आलीशान घर भी खरीदा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप, झटकों की चेतावनी जारी
    Next Article निशिकांत दूबे के मामले में सुनवाई 12 अक्टूबर को
    admin

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘मिराय’ की कमाई में गिरावट जारी

      September 18, 2025

      ‘जॉली एलएलबी 3’ में हंसी-ठहाकों से गूंजेगा कोर्टरूम, अक्षय और अरशद आमने-सामने

      September 13, 2025

      ‘बागी 4’ की कमाई में गिरावट जारी, सातवें दिन का कलेक्शन हुआ कम

      September 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version