Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी देंगे मुफ्त बिजली: केजरीवाल
    Breaking News

    दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी देंगे मुफ्त बिजली: केजरीवाल

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2023Updated:July 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आआपा ने पंचकूला से शुरू किया प्रदेशव्यापी चुनाव अभियान

    चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आआपा) ने हरियाणा में चुनाव का शंखनाद कर दिया है। पंजाब की तरह हरियाणा में भी आआपा बिजली और स्वास्थ्य के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। यह ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आआपा सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार की शाम को पंचकूला में किया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी मुफ्त बिजली दी जाएगी।

    केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली व पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो हरियाणा के लोगों को इसका लाभ क्यों नहीं मिल सकता। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी चुनाव से पहले बिजली के मुद्दे पर लड़े थे, परिणाम आपके सामने है। पंजाब में भी बिजली आंदोलन के साथ ही चुनाव लड़ा और भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई। हरियाणा के कार्यकर्ताओं को लामबंद करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा।

    केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने शीला दीक्षित की तत्कालीन सरकार के खिलाफ बिजली को लेकर आंदोलन किया। लोगों ने चुनाव में जिता दिया और 49 दिन की सरकार बन गई। इतने दिनों में ही हमने बिल जीरो कर दिया। इसके बाद चुनाव में 67 सीटें आ गईं और फिर सरकार बन गई। आज हम दिल्ली के साथ बिजली के मुद्दे को लेकर पंजाब में भी सरकार बना चुके हैं। अब हरियाणा की बारी है।

    केजरीवाल ने कहा कि वह खुद हरियाणा के हैं। हरियाणा के लोग उनसे मुलाकात के लिए दिल्ली में आते रहते हैं। हरियाणा में इस समय बिजली की समस्या गंभीर है। छह से आठ घंटे बिजली के कट लग रहे हैं और सरकार बोल रही है कि 24 घंटे बिजली दी जा रही है। यह बिजली जा कहां रही है, इसकी जांच भी जरूरी है। भाषण के दौरान केजरीवाल ने कहा कि एक नेता ने अभी ट्वीट किया है कि गुरुग्राम में आठ घंटे के कट लगते हैं। दिल्ली में एक घंटे का भी कट नहीं लगता है। बिजली का हरियाणा में बिल भी ज्यादा आता है।आआपा सुप्रीमो ने कहा कि हरियाणा सरकार लोगों से 200 यूनिट बिजली खप्त करने पर 1200 और 300 यूनिट ज्यादा खर्च करने पर 15 सौ रुपये से अधिक बिल वसूल रही है।

    इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में जिस बदलाव का नारा देकर आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाई थी, वह बदलाव आज देखने को मिल रहा है। पंजाब में 300 यूनिट तक बिजली बिल माफ है। भ्रष्टाचार के मामलों में आप ने अपने ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई से गुरेज नहीं किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेटरी मंत्री निर्मल सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, प्रदेश सचिव हरपाल सिंह भट्टी, जयपाल शर्मा, कुलबीर दनौंदा (केडी), लोकसभा अध्यक्ष आदर्श पाल सिंह, पंचकूला जिलाध्यक्ष रणजीत उप्पल भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोरंटो में भारतीय दूतावास के सामने खालिस्तान समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान
    Next Article अब जल्द ही रिम्स में 20 करोड़ की लागत से बने विश्राम गृह का उपयोग कर सकेंगे तीमारदार
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version