Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा
    Top Story

    चाईबासा में हिंसक घटना के विरोध में कल कोलहान बंद, चंपाई सोरेन ने की घोषणा

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चाईबासा। चाईबासा के तांबो चौक में सोमवार की रात हुए हिंसक संघर्ष के बाद अब पूरे कोलहान क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। घटना की निंदा करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने बुधवार 29 अक्टूबर को कोलहान बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और जनता की आवाज को दबाने की कोशिश ने हालात को इस कदर बिगाड़ दिया कि चाईबासा की सड़कों पर शांति के बजाय आग और धुआं नजर आने लगा।

    दरअसल, सोमवार को दिन में ग्रामीणों का नो-एंट्री आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। ग्रामीणों की मांग थी कि दिन के समय एनएच-220 और चाईबासा बाईपास से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इनकी तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन देर रात स्थिति तब बिगड़ गई जब पुलिस ने धरना स्थल से ग्रामीणों को हटाने की कोशिश की। इसके बाद माहौल अचानक बेकाबू हो गया — पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले तक की नौबत आ गई।

    इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए, वहीं सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी की स्कॉर्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात तक पुलिस ने मशक्कत कर हालात पर काबू पाया, लेकिन तांबो चौक और आसपास के इलाकों में तनाव मंगलवार सुबह तक बना रहा। सड़कों पर बिखरे पत्थर, टूटे डंडे और क्षतिग्रस्त वाहन रात की हिंसा की गवाही दे रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी आवाज वर्षों से अनसुनी की जा रही है। उन्होंने कहा कि “अगर प्रशासन ने पहले ही हमारी मांगों पर ध्यान दिया होता, तो यह नौबत नहीं आती।”

    इस बीच, चंपाई सोरेन ने कहा कि “यह आंदोलन जनता के हक की लड़ाई है। जनता पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।” कोलहान बंद की घोषणा के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकारी नौकरी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहा महागठबंधन: सम्राट चौधरी
    Next Article अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में नो इंट्री लागू नहीं कर रही सरकार: बाबूलाल मरांडी

      October 28, 2025

      मजबूत संगठन ही पार्टी के जीत की कुंजी : सांसद

      October 28, 2025

      झारखंड में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

      October 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
      • नेपालः भारी बर्फबारी के चलते मुक्तिनाथ क्षेत्र में हजारों पर्यटक फंसे, ज्यादातर भारतीय
      • इजरायली सेना ने तीन फिलिस्तीनी आतंकियों को मार गिराया
      • ताइवान के राष्ट्रपति ने कहा, इज़राइल उसकी रक्षा का ‘मॉडल’ है
      • ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन गिरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version