Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मणिपुर वीडियो: स्मृति ईरानी ने घटना को बताया अमानवीय, बोलीं- मुख्यमंत्री ने जल्द न्याय का दिया आश्वासन
    देश

    मणिपुर वीडियो: स्मृति ईरानी ने घटना को बताया अमानवीय, बोलीं- मुख्यमंत्री ने जल्द न्याय का दिया आश्वासन

    adminBy adminJuly 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एन. बीरेन सिंह से फोन पर की बात, सीएम बोले चल रही जांच

    -विपक्ष के नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

    नई दिल्ली। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसके बाद तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। इस बीच केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए इसे अमानवीय करार दिया है। साथ ही कहा है कि मामले में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से बात हुई है, उन्होंने अपराधियों को कटघरे में लाने का आश्वासन दिया है।

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार (19 जुलाई) को देर रात ट्वीट कर वायरल वीडियो को निंदनीय बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”मणिपुर से आया दो महिलाओं पर यौन हिंसा का भयावह वीडियो निंदनीय और सर्वथा अमानवीय है। सीएम एन. बीरेन सिंह जी से बात की है, जिन्होंने मुझे बताया है कि जांच अभी चल रही है और आश्वासन दिया कि अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

    दूसरी ओर, बुधवार देर शाम जैसे ही उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई विपक्षी पार्टी के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी और निष्क्रियता ने मणिपुर को अराजकता की ओर धकेल दिया है। जब मणिपुर में भारत के विचार पर हमला किया जा रहा है तो इंडिया चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वो मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं। शांति ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है।

    वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर से आ रही महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। महिलाओं के साथ घटी इस भयावह हिंसा की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। समाज में हिंसा का सबसे ज्यादा दंश महिलाओं और बच्चों को झेलना पड़ता है। हम सभी को मणिपुर में शांति के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए हिंसा की एकस्वर में निंदा करनी पड़ेगी। उन्होंने आगे लिखा कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री जी आखिर मणिपुर की हिंसक घटनाओं पर आंख मूंद कर क्यों बैठे हैं? क्या इस तरह की तस्वीरें और हिंसक घटनाएं उन्हें विचलित नहीं करतीं?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मणिपुर की वारदात बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। भारतीय समाज में इस तरह की घिनौनी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। मणिपुर के हालात बेहद चिंताजनक बनते जा रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि वे मणिपुर के हालातों पर ध्यान दें। इस वारदात की वीडियो में दिख रहे दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। भारत में ऐसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

    वायरल वीडियो के मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से ट्विटर पर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया गया है। टीएमसी की ओर से कहा गया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री इस मामले पर अब तक चुप क्यों हैं? अगर हम मणिपुर की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित नहीं कर सकते तो भाजपा के नारी शक्ति के सभी दावे खोखले हैं। एक बार फिर, हम पीएम से विनती करते हैं कि वो अपनी 78 दिन की चुप्पी तोड़ें और मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हों।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउदयपुर में दो समुदायों के बीच झगड़ा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़
    Next Article यूएई, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए काइल जैमीसन की न्यूजीलैंड टीम में वापसी
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version