Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल की मुख्य पार्टियों कांग्रेस और यूएमएल ने खोया जनाधार, नई पार्टियों की लोकप्रियता बढ़ी
    दुनिया

    नेपाल की मुख्य पार्टियों कांग्रेस और यूएमएल ने खोया जनाधार, नई पार्टियों की लोकप्रियता बढ़ी

    adminBy adminJuly 20, 2023Updated:July 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाली कांग्रेस और सीपीएन (यूएमएल) की लोकप्रियता घट रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इन पार्टियों में सक्रिय हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है। पार्टी छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ता कुछ नवगठित पार्टियों में शामिल हो गए हैं या फिर कुछ निष्क्रिय हो गए हैं।

    जनाधार घटने के आंकड़े तब सामने आये, जब सीपीएन (यूएमएल) यूएमएल ने 15 जुलाई तक पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। इस दौरान 3 लाख से भी कम कार्यकर्ताओं ने सदस्यता का नवीनीकरण कराया, जबकि 2021 में यूएमएल की 8 लाख सदस्यता थी। यूएमएल की सदस्यता नवीनीकरण घटने का मुद्दा पार्टी के भीतर बहस का विषय बन गया है।

    इसी तरह नेपाली कांग्रेस ने भी हाल ही में सदस्यता का नवीनीकरण कराया है। हालांकि, कांग्रेस ने सदस्यता नवीनीकरण को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन पार्टी के एक नेता ने कहा कि आधे से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवीनीकरण नहीं कराया है। नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं की घटती संख्या का मुद्दा उठाया गया है। महामंत्री गगन थापा ने देशव्यापी अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन का विस्तार करने का प्रस्ताव रखा है।

    इस बीच, नेपाल में नई पार्टियों का उदय हुआ है, जिनमें से रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) एक है। पार्टी के ऑनलाइन सदस्यता आवेदन खोले जाने के बाद से लाखों लोग इसमें शामिल हो चुके हैं, जिसमें कांग्रेस और यूएमएल के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। नवंबर में हुए चुनाव में आरएसपी ने 19 सीटें जीतीं। उसने उपचुनावों में और सीटें जोड़कर संसद में 20 सीटें बना ली हैं।

    नेपाल में नवंबर, 2022 के चुनाव के बाद जनमत पार्टी, सिटीजन लिबरेशन पार्टी के प्रति भी कुछ आकर्षण बढ़ा है। आरएसपी के अलावा जनमत पार्टी और सिविल लिबरेशन पहली बार संसद में प्रवेश करने में सफल रही हैं। राजनीतिक विश्लेषक श्रीकृष्ण अनिरुद्र गौतम कहते हैं कि नेपाल की राजनीति नया अवतार लेने वाली है। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पार्टियों में बदलाव नहीं हुआ, तो नई बनी पार्टियों की पकड़ मजबूत रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअहमदाबादः तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
    Next Article गृहमंत्री ने मणिपुर के मुख्यमंत्री से की बात, दो महिलाओं के साथ अमानवीयता पर हुई चर्चा
    admin

      Related Posts

      नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार

      May 25, 2025

      राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश

      May 25, 2025

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version