Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड में 30 जुलाई तक ऑरेंज व येलो अलर्ट, ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग सहित 304 सड़कें बंद
    राज्य

    उत्तराखंड में 30 जुलाई तक ऑरेंज व येलो अलर्ट, ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग सहित 304 सड़कें बंद

    adminBy adminJuly 26, 2023Updated:July 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। राज्य में पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग की ओर से आगामी चार दिनों यानी 30 जुलाई तक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तीन ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा तीन बॉर्डर मार्ग सहित कुल 304 सड़कें बंद हैं। इन मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

    बुधवार सुबह की शुरुआत देहरादून सहित प्रदेश के कई स्थानों पर झमाझम वर्षा के साथ हुई। रुक-रुक हल्की और मध्यम गति से बारिश का क्रम जारी है। जिससे तापमान में कमी आई है। राज्य के अधिकतर स्थानों पर आसमान में बादल छाए हुए हैं।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे के लिए नैनीताल, चंपावत, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर पांच जिले में अत्यधिक वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य सात जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की चेतावनी है। राज्य में 30 जुलाई तक के लिए सभी जिलों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। छितौनी को लेकर आपदा विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

    मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में चार दिन तक कई जिलों में अच्छी बारिश होगी। पहाड़ी इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। भूस्खलन से रोड बंद हो सकते हैं। नदी-नालों के आसपास सतर्क रहें। दो दिन मुश्किल भरे रहेंगे।

    राज्य में लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और तीन बॉर्डर मार्ग, 18 राज्य मार्ग सहित कुल 304 सड़कें बंद हैं। उत्तर काशी जिले में ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-94 ) डाबरकोट में मलबा, बोल्डर लगातार आने के कारण यातायात के अवरुद्ध है। ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-108) लालढांग मलबा आने के कारण बाधित है। बीआरओ द्वारा मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है। गंगोत्री गौमुख पैदल मार्ग यातायात के लिए सुचारू है।

    चमोली जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-58) कमेड़ा के पास 100 मीटर रोड वॉशआउट होने और नंदप्रयाग टंगणी, पागलनाला में मलवा आने के कारण अवरुद्ध है। गोपेश्वर-मंडल-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107ए) यातायात के लिए खुला है। कर्णप्रयाग-गैरसैण राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) कालीमाटी के पास वॉशआउट होने से अवरुद्ध था। जिसे छोटे वाहनों के लिए सुचारू कर दिया गया है और बड़े वाहनों के लिए मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही की जा रही है। जोशीमठ मलारी बॉर्डर रोड जुम्मा के पास वॉशआउट होने से यातायात मार्ग पर पैदल आवागमन के लिए पैदल पुल का निर्माण कर दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-107) स्थान टरशाली के किमी 65 में अवरुद्ध है। बंद मार्ग को खोलने के लिए कार्य जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने विष्णु अग्रवाल को 31 जुलाई को हाजिर होने का भेजा समन
    Next Article अब शादी-विवाह में जैप-10 महिला बैंड पार्टी की होगी बुकिंग
    admin

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version