20 साल से रांची से बरकाकाना होकर चल रही रांची-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन बंद कर दी गई है। अब इसका रूट बदल गया है। यह ट्रेन अब रांची से सप्ताह में दो दिन लोहरदगा होकर दिल्ली जा रही है। साथ ही लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर राजधानी ट्रेन के दो मिनट के स्टॉपेज के लिए रांची रेल डिवीजन ने रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं राजधानी ट्रेन के स्टॉपेज के लिए स्टेशन को भी डेवलप कर दिया गया है। एक की जगह और दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। एक फुट ओवरब्रिज भी बनाया गया है। क्यांेकि एक प्लेटफॉर्म होने की वजह से राजधानी ट्रेन के स्टॉपेज और ट्रेन ऑपरेशन में समस्या आ रही थी। अब यह समस्या दूर हो गई है। इसी सप्ताह प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन कर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस रूट के शुरू होने से लोहरदगा, लातेहार, गुमला, सिमडेगा सहित आसपास के जिलों के लोगों को राजधानी ट्रेन पकड़ने के लिए अब रांची आने की जरूरत नहीं होगी।
सप्ताह में दो दिन लोहरदगा होकर दिल्ली जा रही है राजधानी ट्रेन
Related Posts
Add A Comment