Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सीएम योगी की मौजूदगी में राजनाथ और गडकरी की लखनऊ को 3300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
    Breaking News

    सीएम योगी की मौजूदगी में राजनाथ और गडकरी की लखनऊ को 3300 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां संयुक्त रूप से 3300 करोड़ से अधिक के निवेश से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं लखनऊ-सीतापुर खंड के मड़ियांव आईआईएम क्रॉसिंग पर चार लेन एलिवेटेड कॉरिडोर एवं अलीगढ़-कानपुर खंड के नवीगंज से मित्रसेन पुर का चार लेन चौड़ीकरण के लोकार्पण के साथ ही लखनऊ जिले के लिए 475 करोड़ की 164 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

    आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हमारा लखनऊ तेजी से विकास कर रहा है। लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश का जो नया अध्याय लिखा जा रहा है, उसमें प्रधानमंत्री मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन का भरपूर योगदान है। मुख्यमंत्री योगी ने एक नया उत्तर प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा है। उसे पूरा करने में वह पूर्ण मनोयोग के साथ लगे हुए हैं। योगी उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामी का जो लक्ष्य रखा है, मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामी होकर रहेगी।

    सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक नहीं बल्कि छह एक्सप्रेस-वे बन गए हैं। 08 एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। उत्तर प्रदेश में तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। अगले कुछ वर्षों में छह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचा खड़ा करने में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज भारत दुनिया की पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह चमत्कार नहीं तो और क्या है? भारत में तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

    2024 तक उप्र में पांच लाख करोड़ की परियोजनाएं हों जाएंगी पूरी : गडकरी
    केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 2024 तक हम उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ का काम कर चुके होंगे। 2014 के पहले मैं उत्तर प्रदेश में चुनावी दौरे पर था। मेरे काफिले के आगे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी को बिठाए ले जा रहा था। उसने पीछे मुड़कर देखा। साथ में बैठे कार्यकर्ता ने कहा कि वह आपको देख रहा है। मैंने कहा कि वह मुझे नहीं देख रहा है। सड़कों में इतने गडढे हैं कि वह देख रहा है कि उसकी पत्नी पीछे बैठी है या गिर गयी। 2014 में देश में नरेन्द्र मोदी और 2017 में उप्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई। उसके बाद से सड़कें ठीक हुईं। कानपुर लखनऊ के बीच पांच हजार करोड़ का ग्रीन एक्सप्रेस-वे बना रहा हूं। उन्होंने उप्र के लिए केन्द्र की परियोजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृत्व में उप्र बेहतरीन कार्य कर रहा है। इसके अलावा गडकरी ने अपने भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश के लोगों को सपने भी दिखाए। साथ ही कहा कि राजनाथ सिंह का यह संसदीय क्षेत्र है। वह जो भी कहेंगे, सब पूरा करूंगा।

    लखनऊ में बन रही मिसाइल दुश्मनों के दांत खट्टे करेगी : योगी आदित्यनाथ
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले वही सड़क परियोजनाएं आगे बढ़ पा रही थीं जिसे अटल जी ने आगे बढ़ाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नितिन गडकरी ने सड़कों और हाइवे का जाल बिछाया है। ब्रह्मोस सुपरसोनिक जैसी मिसाइल का निर्माण लखनऊ में हो रहा है। लखनऊ की मिसाइलें दुश्मनों के दांत खट्टे कर देंगी। मोदी सरकार से पहले किसानों का शोषण होता था। भ्रष्टाचार चरम पर था। आज पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसानों को समय से लाभ मिल रहा है।

    इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय राज्य मंत्री जनरल वीपी सिंह, कौशल किशोर, यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, सांसद अशोक बाजपेयी, सुब्रत पाठक, स्थानीय विधायक नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास में पहली बार भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना रूस
    Next Article एयर इंडिया की फ्लाइट में मोबाइल फटा, उदयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version