Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»कनाडा ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे सिंधु, लक्ष्य सेन
    स्पोर्ट्स

    कनाडा ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे सिंधु, लक्ष्य सेन

    adminBy adminJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन मंगलवार से कैलगरी में शुरू हो रहे कनाडा ओपन 2023 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

    ताइपे ओपन 2023 से चूकने के बाद सिंधु टूर्नामेंट में नए सिरे से शुरुआत करेंगी। 12वीं रैंकिंग वाली सिंधु पिछले तीन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर इवेंट में छाप छोड़ने में नाकाम रही हैं और दूसरे राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं हैं। पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर ओपन और थाईलैंड ओपन के पहले दौर में बाहर हुईं थीं। इसके बाद वह इंडोनेशिया ओपन के प्री क्वार्टरफाइनल में हारीं थीं।

    इस सीज़न में सिंधु केवल एक बार मैड्रिड मास्टर्स 2023 के फाइनल में पहुंचीं। सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई। 27 वर्षीया अपने महिला एकल अभियान की शुरुआत कनाडा की विश्व नंबर 61 तालिया एनजी के खिलाफ करेंगी।

    सिंधु के अलावा, तस्नीम मीर और गड्डे रुथविका शिवानी भारत की अन्य खिलाड़ी हैं जो महिला एकल मुख्य ड्रॉ में भाग लेंगी। तस्नीम ने अपने अभियान की शुरुआत वियतनाम की थुय लिन्ह गुयेन के खिलाफ करेंगी, जबकि रूथविका शिवानी अपने शुरुआती गेम में थाईलैंड की सुपानिडा काटेथोंग से भिड़ेंगी।

    राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन भी इस साल पहले दौर में बाहर होने के कारण शीर्ष 10 से बाहर हो गए हैं।

    19वीं रैंकिंग वाले सेन की राह कठिन है क्योंकि उन्हें शुरुआती दौर में थाईलैंड के दूसरे वरीय कुनलावुत विटिडसार्न से मुकाबला करना है। थाई शटलर पिछले साल टोक्यो में विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता और तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन हैं।

    पुरुष युगल में, भारतीय चुनौती का नेतृत्व कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन पंजाला करेंगे, जो अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के जूलियन माओ और विलियम विलेगर के खिलाफ करेंगे। भारतीय जोड़ी को पिछले महीने ताइपे ओपन सुपर 300 इवेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश कैबिनेट की बैठक में सात एजेंडों पर मुहर
    Next Article हॉकी ओडिशा जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
    admin

      Related Posts

      पहले एशेज टेस्ट में खेलने की संभावना कम: पैट कमिंस

      October 13, 2025

      घाना ने कोमोरोस को हराकर पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

      October 13, 2025

      1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा : हरमनप्रीत सिंह

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version