Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»फ्रांस में इमरजेंसी के हालात: मॉल और बैंकों में लूट व आगजनी, 900 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार
    Breaking News

    फ्रांस में इमरजेंसी के हालात: मॉल और बैंकों में लूट व आगजनी, 900 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 1, 2023Updated:July 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेरिस। फ्रांस में पुलिस की गोली से एक युवक की मौत के बाद हिंसा बेकाबू हो गयी है। उपद्रवियों ने मॉल और बैंक लूटकर गोलीबारी व आगजनी की है। देश में इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। हिंसा व उपद्रव में नौ सौ से ज्यादा लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

    बीते मंगलवार को ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर 17 साल के एक युवक नाहेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूरे देश में शुरू हुई हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। पेरिस सहित कई शहरों में हालात बेकाबू हो चुके हैं। हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। कई इमारतों में आग लगा दी गई है। गाड़ियां फूंक दी गई हैं। यह हाल केवल पेरिस का ही नहीं बल्कि उससे सैंकड़ों किलोमीटर दूर के शहरों का भी है।

    देश में इमरजेंसी जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सरकार का साफ कहना है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो आपातकाल घोषित कर दिया जाएगा। मंगलवार को पेरिस से शुरू हुआ ये प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल चुका है। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थानों तक को फूंक डाला। कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। पेरिस के ज्यादातर इलाकों को आग के हवाले कर दिया गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस बीते 72 घंटों से सुलग रहा है।

    एक अधिकारी ने बताया कि फ्रेंच गयाना में सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां एक पुलिस अधिकारी आग की चपेट में आ गया। वहीं, केयेन में गुरुवार देर रात गोली से 54 वर्षीय सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। केयेन में घने धुएं के गुबार उठते देखे गए, जिससे सड़कें धुंधली हो गईं।

    उपद्रवियों ने दिनदहाड़े पूर्वी शहर स्ट्रासबर्ग में एक ऐप्पल स्टोर को लूट लिया। पेरिस के एक शॉपिंग मॉल में तोड़फोड़ कर आगजनी की गयी। नानतेरे में एक बैंक को जला दिया गया है। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पुलिस ने बताया कि मार्सिले सिटी में भी गोलीबारी कर आगजनी की गयी और दुकानें लूट ली गयीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। हिंसा को काबू में करने के लिए 45,000 पुलिसवाले तैनात किये गए हैं। इस मामले में अब तक 900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 200 से अधिक पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछले 70 साल में सिकल सेल एनीमिया से निपटने के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का प्रदर्शन हुआ बेहतर, मुनाफा तीन गुना बढ़ा : सीतारमण
    azad sipahi

      Related Posts

      थाईलैंड के पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा को जेल, अस्पताल में बिताया वक्त नहीं माना जाएगा सजा का हिस्सा

      September 9, 2025

      नेपाल में सोशल मीडिया से हटा प्रतिबंध, ओली ने आंदोलनकारियों से जताई संवेदना

      September 9, 2025

      मेक्सिको में ट्रेन और डबल डेकर बस की टक्कर, 10 की मौत, 41 घायल

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version