Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली के भजनपुरा में अनधिकृत जमीन पर बने मंदिर और मजार को हटाया गया
    देश

    दिल्ली के भजनपुरा में अनधिकृत जमीन पर बने मंदिर और मजार को हटाया गया

    adminBy adminJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा चौक में वजीराबाद रोड पर आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत अनधिकृत जमीन पर बने एक मंदिर और एक मजार को हटा दिया गया। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने की है। इस दौरान भारी पुलिस बल और सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। सबसे पहले बुलडोजर से सड़क किनारे अनधिकृत जमीन पर बनी मजार और इसके बाद मंदिर को हटाया गया। यह मजार करीब तीस साल पुरानी बताई गई है।

    डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) जॉय एन तिर्की ने बताया कि भजनपुरा चौक पर एक हनुमान मंदिर और सड़क के दूसरी तरफ एक मजार को हटाने का फैसला दिल्ली की धार्मिक समिति ने लिया था। यहां सड़क को चौड़ा किया जाना है। यहां के स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कुछ मोहलत मांगी थी। हमने सभी के साथ बातचीत कर दोनों धार्मिक स्थलों को हटाया है। इसमें सभी का सहयोग मिला है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा कारणों से इस दौरान भजनपुरा से खजूरी और कश्मीरी गेट होते हुए गंतव्य की ओर जाने वाली डीटीसी की बसों का रूट भी डायवर्ट किया गया।

    डीटीसी के नियमित यात्रियों ने बताया कि इस रूट पर भजनपुरा से सुबह 6ः15 बजे चलने वाली 207 नंबर की बस (नीली) को वाया सीलमपुर (विपरीत दिशा) से गुजारा गया। साथ ही आनंद विहार से आनंद पर्वत तक चलने वाली रूट नंबर 212 की बस को भी सीलमपुर से वाया कश्मीरी गेट गंतव्य के लिए भेजा गया। इस बस का रूट दिलशाद गार्डन, भजनपुरा और वजीराबाद पुल से दिल्ली विश्व विद्यालय से होते हुए निर्धारित है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का उद्घाटन तीन जुलाई को, तैयारियां पूरी
    Next Article एनआईए की पटना और दरभंगा में पीएलएफआई के ठिकानों पर दबिश
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया

      June 12, 2025

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version