Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट में उत्साह का माहौल, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका में महंगाई दर में आई कमी का असर पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के कारोबार में साफ-साफ नजर आया। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन बढ़त बनाने में सफल रहे। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है।

    महंगाई दर में कमी आने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान जबरदस्त जोश नजर आया। नैस्डैक 219.61 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की छलांग लगाकर 14,138.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,510.04 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डाओ जोंस 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 34,395.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    जानकारों के मुताबिक जून के महीने में अमेरिका में महंगाई घटने से ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने की संभावना कम हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर महंगाई पर इसी तरह काबू पाने में सफलता मिली, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने की बात पर भी विचार कर सकता है। महंगाई दर में आगे भी कमी आने की संभावना और ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा।

    यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक भी पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,440.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.50 प्रतिशत की बढ़त बनाकर 7,369.80 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 118.03 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,141.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर मजबूती बनी नजर आ रही है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ एक के सूचकांक में गिरावट नजर आ रही है। जबकि शेष आठ बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अभी तक के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,520 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी ओर निक्केई इंडेक्स 124.57 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ 32,538.74 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,248.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 194.79 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की उछाल के साथ 17,256.19 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी कोस्पी इंडेक्स 1.20 प्रतिशत मजबूत होकर 2,622.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। जबकि सेट कंपोजिट इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,509.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 0.25 प्रतिशत तेज होकर 19,399.64 के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,846.20 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत उछल कर 3,245.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट को मिले दो नये जज, चीफ जस्टिस ने दोनों जजों को दिलाई शपथ
    Next Article मजबूत शुरुआत के बाद शेयर बाजार पर दबाव
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया
      • झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version