Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बारिश का कहर: 7 से 13 जुलाई तक 400 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
    Breaking News

    बारिश का कहर: 7 से 13 जुलाई तक 400 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 13, 2023Updated:July 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश के कारण 7 से 13 जुलाई के बीच लगभग 400 यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

    पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) के नीचे पानी का खतरे का स्तर 204.83 मीटर है, जो गुरुवार को 208.53 मीटर पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई से ही लोहा पुल पर ट्रेन परिचालन बंद है।

    उत्तर रेलवे ने गुरुवार को कहा कि बारिश के कारण रविवार से लंबी दूरी की 15 मेल ट्रेनें और 122 पैसेंजर ट्रेनें (लोकल, छोटी दूरी, इंटरसिटी) रद्द कर दी गई हैं। यमुना ब्रिज पर ट्रेन परिचालन प्रतिबंधित होने के कारण 101 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों और 26 यात्री ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा है जबकि ऐसी 78 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट (यात्रा गंतव्य से पहले समाप्त) किया है। रेलवे द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले दो दिनों में सबसे अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं।

    उत्तर रेलवे के एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण उत्तर रेलवे के अंबाला, दिल्ली, फिरोजपुर और मुरादाबाद डिवीजनों में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    उत्तर रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के रद्द, मार्ग परिवर्तित, गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त व प्रारंभ करने संबंधी उद्घोषणाएं स्टेशनों पर नियमित रूप से की जा रही हैं। यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना देने और यात्रियों के टिकटों की धन वापसी के लिए उत्तर रेलवे ने विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त काउंटर खोले हैं।

    उन्होंने कहा कि ई-टिकटों की जानकारी प्रदान करने और रिफंड की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। खानपान के सामान की सप्लाई बढ़ा दी गई है। प्रभावित यात्रियों को सड़क मार्ग से गंतव्य स्टेशनों तक ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे ने हरियाणा और उत्तराखंड की सरकारों से बसें लगाने के संबंध में समन्वय बनाया है। स्थिति की लगातार निगरानी के लिए अधिकारियों द्वारा मुख्यालय और मण्डल नियंत्रण कार्यालयों में कर्मचारियों की तैनाती की गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है
    Next Article पलामू टाइगर रिजर्व की स्थापना का उद्देश्य फेल : सरयू राय
    azad sipahi

    Related Posts

    दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

    November 10, 2025

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version