Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मानसून की लुकाछिपी से किसानों की बढ़ी परेशानी, सावन में भी सूखे पड़े हैं खेत
    Top Story

    मानसून की लुकाछिपी से किसानों की बढ़ी परेशानी, सावन में भी सूखे पड़े हैं खेत

    adminBy adminJuly 10, 2023Updated:July 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरायकेला। सावन के महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में खेत जहां पहले खेत गुलजार हुआ करती थी, चारों ओर हरियाली छाई रहती थी। किसान खेतों की जुताई से लेकर धान के बिचड़े की रोपाई कार्य में मशगूल रहते थे। वहीं इस वर्ष मानसून की लुकाछिपी ने ना सिर्फ उनके अरमानों पर पानी फेर दिया है, बल्कि किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। अपने खेतों में फसल लगाने के लिए उनकी इंतजार की घड़ियां लंबी होती जा रही हैं।आसमान में काले बादल तो रोज उनके आशा के दीप जला रहे हैं। लेकिन इन बादलों से गिर रही वर्षा की चंद बूंदे धरती की प्यास बुझाने में सफल नहीं हो पा रही हैं।

    इसके कारण चारों दिशाओं में पेड़-पौधे सूखे दिखाई दे रहे हैं और खेत भी पूरी तरह सुनी नजर आ रही है। वहां ना तो किसानों के हल-बैल, ना ट्रैक्टर और ना ही मजदूर नजर आ रहे हैं। वर्षा नहीं होने के कारण किसानों में भी किसी प्रकार का उत्साह भी नजर नहीं आ रहा है। पर्याप्त वर्षा के अभाव में गम्हरिया, कांड्रा और आसपास के क्षेत्रों में अभी तक खेतों की जुताई नहीं हो पाई है। यही हाल पहाड़ी नालों और तालाबों का भी है। पहाड़ी नदियां और यहां के तालाब अभी तक सूखे पड़े हैं। आम लोगों की प्यास बुझाने वाला यह जल स्रोत स्वंय अपनी प्यास बुझाने को तरस रहा है। ये जलस्रोत जल की अभिलाषा में दिन गिनते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के कई किसानों ने बताया कि अब तक खेतों की जुताई पूरी हो चुकी होती है और धान के बिचड़े लगाने का काम शुरू हो जाता है। लेकिन, इस बार मौसम की बेरुखी ने उनके माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। यदि एक पखवाड़े में बारिश नहीं होती है तो फिर किसानों को सूखे के हालात का सामना करना पड़ सकता है।

    अनावृष्टि से साग- सब्जी लगाने वाले किसानों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। भूमिगत जल का स्रोत काफी नीचे चला गया है, जिससे क्षेत्र के अधिकांश चापाकल दम तोड़ चुके हैं। ऐसे में जब लोगों को पीने के लिए पानी नहीं उपलब्ध हो पा रहा है तो खेतों की सिंचाई कैसे संभव हो सकती है। विदित है कि क्षेत्र के किसान सिंचाई के लिए पूरी तरह मानसूनी वर्षा पर ही निर्भर है। सिंचाई का कोई और वैकल्पिक स्रोत नहीं होने के कारण अब धीरे- धीरे खेतीवाड़ी से किसानों का मन भरने लगा है और वे खेती करने के बजाय दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरना मुनासिब समझने लगे हैं। कई किसानों ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से प्रतिदिन अगले दो-तीन घंटों में भारी बारिश होने की सूचना प्रसारित की जाती है। लेकिन इस वर्ष यह सूचना भी सही साबित नहीं हो पा रही है। मौसम की इस बेरुखी के कारण इस वर्ष किसान अपने खेतों में पूंजी लगाने से भी कतरा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर-हर महादेव के जयकारा से गूंज उठा मिथिला का देवघर बाबा हरिगिरिधाम
    Next Article हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version