Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य» 29 जिलों में होगी भारी बारिश, जबलपुर में नर्मदा के टापू पर फंसे युवकों को निकाला
    राज्य

     29 जिलों में होगी भारी बारिश, जबलपुर में नर्मदा के टापू पर फंसे युवकों को निकाला

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 10, 2023Updated:July 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मानसून की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के पांच जिलों में आज अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, राजधानी भोपाल समेत 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इधर, रविवार की शाम जबलपुर में नर्मदा के टापू पर फंसे चार युवकों को सोमवार सुबह सुरक्षित निकाल लिया गया है।

    रविवार को प्रदेश के 26 जिलों में बारिश हुई। छिंदवाड़ा में लगातार हो ही बारिश से ढीमराढाना इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। यहां वन विभाग के परिसर की दीवार ढह गई। रविवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 9 घंटे में कटनी के पिपरौंध में सबसे ज्यादा 97 मिमी यानी 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रीवा में 2 इंच, मंडला में डेढ़ इंच, जबलपुर में सवा बारिश हुई। सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सिवनी, शहडोल, नर्मदापुरम, सतना, ग्वालियर, सीधी, गुना, बैतूल, विदिशा, उज्जैन, अनूपपुर, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सीहोर, राजगढ़, सागर, रतलाम, रायसेन, इंदौर में भी बारिश का दौर चला। रात में भी कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला चलता रहा।

    नर्मदा के टापू पर फंसे चार युवक

    जबलपुर के भेड़ाघाट में चार युवक रविवार की शाम मछली पकड़ने नर्मदा में उतरे थे। इसी बीच जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। पानी के तेज बहाव से बचकर ये युवक नदी के बीच में स्थित दो टापुओं पर आ गए। घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। जिसके बाद सेना और एनडीआरएफ की टीमें वहां पहुंच गई और युवकों को निकालने के प्रयास शुरू हो गए। आखिरकार सोमवार सुबह चारों युवकों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाल लिया गया।

    कहां क्या रहेगी बारिश की स्थिति

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए विदिशा, रायसेन, सीहोर, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में अति बारिश की चेतावनी दी है। यहां साढ़े 4 इंच से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान के जैसलमेर, शिवपुरी, सीधी होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। राजस्थान के ऊपर भी एक सिस्टम सक्रिय है। इसके अलावा दोनों तरफ से नमी भी आ रही है। इसी के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेटे ने की मां की पीट-पीटकर हत्या
    Next Article सावन की पहली सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version