Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीनी गिरोह के जाल में फंसे नेपाली, विदेश मंत्रालय ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
    Breaking News

    चीनी गिरोह के जाल में फंसे नेपाली, विदेश मंत्रालय ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों को विजिट वीजा पर थाईलैंड और म्यांमार ना जाने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि झूठे आश्वासन और प्रलोभन में पड़ कर थाईलैंड और म्यांमार जैसे देशों में नौकरी के लिए जाने से बचें।

    हाल ही में नेपाल सरकार को यह शिकायत मिली है कि चीनी आईटी कंपनियों में काम करने के नाम पर दर्जनों नेपाली नागरिकों को थाइलैंड और म्यांमार बुलाकर ना सिर्फ उन सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं बल्कि उन सभी को बन्धक बनाकर रखा गया है। कई फर्जी चीनी कंपनियां नेपाल के अखबारों में रोजगार के लिए विज्ञापन प्रकाशित करती हैं और विजिट वीजा दिलाकर उनको थाईलैंड और म्यांमार जैसे देशों में बुला लिया जाता है। बाद में उन्हें ना तो वादे के मुताबिक कोई काम मिलता है और ना ही जितना कहा गया होता है उतना पैसा ही दिया जाता है। विरोध करने पर इनको बन्धक बनाकर यातना दी जाती है।

    मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हाल ही में थाईलैंड और म्यांमार में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में आकर्षक नौकरियों और सुविधाओं का लालच दिखाकर म्यांमार के कायिन प्रांत के म्यावाडी में बंधक बनाकर अवैध काम करने के लिए मजबूर किए जाने की जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने सभी नागरिकों से इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियां न करने और इसके प्रति सचेत रहने का भी अनुरोध किया है। बयान में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को विदेशी रोजगार या अन्य समान प्रलोभन के लिए विदेश ले जाना और ऐसी गतिविधियों में शामिल होना दोनों ही नेपाल सरकार के प्रचलित कानूनों के अनुसार दंडनीय अपराध है।

    मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि नेपाली नागरिकों को प्रलोभन दिखाकर थाईलैंड के रास्ते म्यांमार ले जाना और उनके पासपोर्ट जब्त कर उनसे 12-12 घंटे लगातार ऑनलाइन ठगी का काम कराए जाने की कई शिकायतें मिली हैं। मंत्रालय ने इस तरह की ठगी में फंसे अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए बैंकॉक तथा यांगुन स्थित अपने दूतावासों को निर्देश दिया है। साथ ही दोनों देशों में एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी करते हुए वहां फंसे नेपाली नागरिकों से दूतावास में संपर्क करने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कर रहा प्रगति : अमित शाह
    Next Article PALAMU : हाईवा ने बाइक को रौंदा, चालक की मौत, सात घंटे तक सड़क पर लगाया जाम
    azad sipahi

      Related Posts

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025

      पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर

      December 22, 2025

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version