रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रायपुर में आज 14 जुलाई को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। जबकि आज (शुक्रवार) पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि आज रायपुर में अमित शाह आने वाले थे। भाजपा पदाधिकारियों ने जानकारी दी थी वे शुक्रवार को रायपुर में संगठन की बैठक लेने वाले थे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा होनी थी। अब उनके इस दौरे के रद्द होने की जानकारी दी गई है। आज ओमप्रकाश माथुर रायपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पार्टी के सह प्रभारी नितिन नबीन आएंगे और रविवार को प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया रायपुर आएंगे। प्रदेश प्रभारी माथुर बतौर चुनाव प्रभारी रविवार को प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इस बैठक में सह चुनाव प्रभारी मंडाविया भी शामिल होंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version