Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तराखंड: 6 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंद मार्गों को खोलने का किया जा रहा कार्य
    राज्य

    उत्तराखंड: 6 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंद मार्गों को खोलने का किया जा रहा कार्य

    adminBy adminJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने विशेष कर कुमाऊं सहित राज्य के कई जिलों में आगामी 06 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।इस बीच भारी बारिश की चेतावनी को लेकर राज्य प्रशासन के साथ आपदा विभाग मुस्तैद है। बंद मार्गों को खोलने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राज्य के बागेश्वर सहित कुछ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। 03 जुलाई को राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 04 व 05, 06 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल तथा चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

    जून माह में बीते पांच साल में हुई सबसे ज्यादा बारिश
    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि जून में सामान्य तौर पर जितनी बारिश होनी चाहिए, उससे ज्यादा बारिश हुई है। वर्ष 2018 के बाद बीते पांच सालों में सबसे ज्यादा 152.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जून में गढ़वाल मंडल में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। देहरादून में सबसे अधिक 246.3 मिमी बारिश हुई। वहीं, कुमाऊं में अल्मोड़ा में सबसे कम 76.7 मिमी बारिश हुई। इन पांच सालों में सबसे कम बारिश वर्ष 2019 में 84.3 मिमी हुई थी।

    अवरूध मार्गों को खोलने का हो रहा कार्य
    बारिश के कारण रविवार तड़के बदरीनाथ हाईवे कंचनगंगा व लामबगड़ नाले के पास बंद हो गया था। जिसे बाद में सुचारु कर यात्रियों को रवाना किया गया। इसी तरह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ओरछा बैंड के पास भू-धंसाव के कारण जोखिम भरा हो गया है।

    उत्तरकाशी में जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास अवरुद्ध हो गया था। मार्ग सुचारू होते ही रविवार की सुबह तीर्थ यात्रियों को किसी तरह भूस्खलन जोन पार कराया गया। मार्ग बेहद खतरनाक हो गया था।

    अपर जिलाधिकारी तीरथ पाल सिंह ने कहा कि चार से 10 जुलाई के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओरछा बैंड के पास मार्ग की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे और रात 10 से लेकर सुबह 4 बजे तक मार्ग पर पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा, जबकि शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक और सुबह 4 से लेकर 10 बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारु रहेगा। राज्य में 14 राज्य के साथ 02 मुख्य मार्ग और लगभग 95 ग्रामीण मार्ग बंद हैं, जिसे विभाग की ओर से खोलने का कार्य जारी है।

    चकराता वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल
    जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार शनिवार रात्रि चकराता क्षेत्रान्तर्गत चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग पर देवबन से आगे एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को हायर सेन्टर रेफर किया गया है तथा 02 को चकराता स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    मृतक की पहचान विनय कश्यप (38) निवासी खुड़बुड़ा, देहरादून के रूप में हुई है। घायलों में आयुष कंसल पुत्र रमेश कंसल, उम्र 20 वर्ष निवासी माता मंदिर, यमन साहनी पुत्र जोगेन्द्र साहनी, उम्र 20 वर्ष निवासी डालनवाला, देहरादून, वासू साहनी पुत्र हरीश कुमार साहनी उम्र 19 वर्ष निवासी डालनवाला, आदित्य पुत्र गोविंद सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी राजीव नगर, देहरादून के नाम शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूसीसी का सबको समर्थन करना चाहिए : रामदास आठवले
    Next Article अमरिंदर व रंधावा से वसूले जाएंगे गैंगस्टर अंसारी पर खर्च हुए 55 लाख
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version