Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विंबलडन: मेदवेदेव दूसरे दौर में पहुंचे, फ्रिट्ज ने हनफमैन को दी शिकस्त
    Breaking News

    विंबलडन: मेदवेदेव दूसरे दौर में पहुंचे, फ्रिट्ज ने हनफमैन को दी शिकस्त

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2023Updated:July 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। दुनिया के तीसरे नम्बर के टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने बुधवार को यहां आर्थर फेरी को 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर विंबलडन के दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह मुकाबला 2 घण्टे 11 मिनट तक चला। मेदवेदेव ने ग्रैंड स्लैम डेब्यूटेंट फेरी के खिलाफ बेहद पेशेवर प्रदर्शन किया और शानदार जीत दर्ज की।

    मेदवेदेव ने अपने ऑन-कोर्ट साक्षात्कार में कहा,”मैं काफी घबराया हुआ था। मैं यहां दो साल तक नहीं खेला और मंगलवार को हमें बारिश के कारण खेलने का मौका नहीं मिला, इसलिए यह सभी के लिए, समर्थकों और खिलाड़ियों के लिए थोड़ा व्यस्त था। कोर्ट 1 पर मैंने अपने विंबलडन करियर में सबसे अधिक जीत दर्ज की है, इसलिए शायद अब तक का मेरा पसंदीदा कोर्ट है।”

    दूसरे दौर में मेदवेदेव का सामना एड्रियन मन्नारिनो या अलेक्जेंडर शेवचेंको से होगा। दूसरी ओर, नौवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज ने भी आखिरकार बुधवार को दूसरे दौर में अपना स्थान पक्का कर लिया। उन्होंने सोमवार को शुरू हुए पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में यानिक हनफमैन को हराया।

    सोमवार रात पांचवें सेट में फ्रिट्ज़ 3-2 से आगे थे,लेकिन इसके बाद खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा और मंगलवार को बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। बुधवार को मैच जब शुरू हुआ तो फ़्रिट्ज़ ने तीन घंटे और एक मिनट के बाद 6-4, 2-6, 4-6, 7-5, 6-3 से जीत दर्ज की।

    सीज़न की अपनी 30वीं टूर-स्तरीय जीत के साथ, फ्रिट्ज़ ने मई में रोम में हनफमैन के खिलाफ अपनी हार का बदला लिया। 25 वर्षीय खिलाड़ी का अगला मुकाबला मिकेल यमेर से होगा, स्वीडन के खिलाड़ी ने यमेर ने एलेक्स मोल्कन को 6-3, 6-3, 6-4 से हराया। इस बीच, फ्रिट्ज़ के हमवतन फ्रांसिस टियाफो भी चीन के वू यिबिंग को 7-6(4), 6-3, 6-4 से हराकर आगे बढ़े। 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का अगला मुकाबला स्विस खिलाड़ी डोमिनिक स्ट्राइकर या एलेक्सी पोपिरिन से होगा।

    वहीं, 2019 के बाद पहली बार चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करते हुए, मिलोस राओनिक ने विजयी वापसी की जब उन्होंने डेनिस नोवाक को 6-7(5), 6-4, 7-6(5), 6-1 से हराया। 32 वर्षीय, राओनिक अगले दौर में 16वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल या शिंटारो मोचीज़ुकी से मिलेंगे। इनके अलावा पूर्व विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट ग्रिगोर दिमित्रोव बारिश से बाधित दिन में जापानी क्वालीफायर शो शिमाबुकुरो को 6-1, 6-2, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपदा प्रबंधन मंत्री को टेढागाछ प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से कराया गया अवगत
    Next Article ट्विटर के टक्कर में मेटा का थ्रेड्स ऐप लॉन्च, 2 घंटे में 20 लाख यूजर्स
    azad sipahi

      Related Posts

      विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा

      May 18, 2025

      दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े फाफ डुप्लेसिस और ट्रिस्टन स्टब्स

      May 17, 2025

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस में आरसीबी को चाहिए जीत, हारते ही बाहर हो जाएगी केकेआर

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version