Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल
    Top Story

    स्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), रांची महानगर की ओर से शनिवार को हटिया के नंदन पैलेस में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान “हर घर स्वदेशी, घर–घर स्वदेशी” कार्यक्रम के तहत हटिया विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से स्वदेशी अपनाने और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज दुनियां से प्रतिस्पर्धा में भारत स्वदेशी को अपनाकर ही आगे निकल सकता है। भारत स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को कार्यकर्ता जन–जन तक पहुंचाएं।

    उन्होंने कहा कि वगैर स्वदेशी के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। महात्मा गांधी ने जिस तरह से स्वदेशी को हथियार बनाकर भारत को गुलामी की जंजीरों से निकाला था। आज समय आ गया है पुनः स्वदेशी को जन–आंदोलन बनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने का। आज स्वदेशी भारत का धर्म बन गया है। देश के हर नागरिक को स्वदेशी धर्म को पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि स्वदेशी ऐसी ताकत है, जिसको अपनाकर भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। पार्टी के महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि स्वदेशी जागरण अभियान को हर घर तक पहुंचना है। दीवार लेखन के माध्यम से हर गली-चौराहों तक इसे प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। मोदी जी के इस परिकल्पना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।

    सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने की। सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मनोज महतो बाजपेई, ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविनाथ किशोर अरुण झा, कमाल खान, सीमा सिंह, सुरेश प्रसाद, प्रीतम साहू, सुधाकर चौबे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान सभी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को दे रही बढ़ावा : माले
    Next Article ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा
    shivam kumar

      Related Posts

      खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

      November 26, 2025

      भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची पहुंचे विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक

      November 26, 2025

      बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक

      November 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत
      • भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची पहुंचे विराट कोहली और क्विंटन डी कॉक
      • बिजली तार के संपर्क में आने से धान का फसल जलकर खाक
      • दिल्ली बम धमाका मामले में आतंकी उमर उन नबी का सहयोगी गिरफ्तार
      • पुटूआगढ़ जंगल में मिले युवक के शव पर बवाल, 5 घंटे जाम रहा कोयल पुल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version