Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 29 जुलाईः अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 29 जुलाईः अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ताकत, चपलता और सुंदरता का बेजोड़ मिश्रण बाघ, भारत का राष्ट्रीय पशु है। भारत को बाघों का दूसरा घर भी कहा जाता है। पूरी दुनिया में लगभग 6000 बाघ बचे हैं, जिनमें से 3891 बाघ भारत में हैं। 1973 में बाघों को बचाने के लिए भारत में प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया गया था। इसके शुरुआती सालों में 9 बाघ अभ्यारण्य थे लेकिन समय के साथ बाघ परियोजना का दायरा काफी बढ़ गया है।

    दुनिया भर में बाघों के अस्तित्व पर लगातार खतरा मंडरा रहा है और आने वाले दशकों में इसके विलुप्त होने के खतरे को देखते हुए जन जागरुकता फैलाने के लिए पूरे विश्व में हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य एक विश्वव्यापी प्रणाली का निर्माण करना है जो बाघों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के लिए समर्पित होगी।

    वर्ष 2010 में रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुए बाघ सम्मेलन में 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाने का निर्णय लिया। इस सम्मेलन में 13 देशों ने भाग लिया था और उन्होंने 2022 तक बाघों की संख्या में दोगुनी बढ़ोत्तरी का लक्ष्य रखा था। पूरी दुनिया में बाघों की कई तरह की प्रजातियां मिलती हैं, जिनमें मुख्य हैं- साइबेरियन टाइगर, बंगाल टाइगर, इंडोचाइनीज टाइगर, मलायन टाइगर, सुमात्रा टाइगर और साउथ चाइना टाइगर शामिल हैं।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1748- ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद के लिए ब्रिटिश सेना की एक टुकड़ी भारत पहुंची।

    1876- साइंस एसोसिएशन की स्थापना।

    1911- मोहन बगान ने पहली बार आईईएफ शील्ड जीती।

    1937- जापान ने चीन के दो शहरों बीजिंग और तेनत्सिन पर कब्जा किया।

    1949- ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू।

    1957- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।

    1980- मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

    1981- लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स व डायना की शादी, जिसे दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा।

    1983- पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया।

    1987- भारत-श्रीलंका के बीच शांति समझौता।

    1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    2000 – सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।

    2004 – मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।

    2006 – श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।

    2007 – वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।

    2008 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।

    2013- फ्रांस के कान्स के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी।

    जन्म

    1960 – उत्पल कुमार सिंह – लोकसभा के महासचिव हैं।

    1931 – सी. नारायण रेड्डी – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।

    1922 – बाबासाहेब पुरंदरे – मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।

    1905 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।

    1904 – जे. आर. डी. टाटा – आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।

    1894 – एडौर्ड गौबर्ट – पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

    निधन

    2015 – वसुंधरा कोमकली – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।

    2012 – वेमपति चिन्ना सत्यम – भारतीय शास्त्रीय नर्तक और गुरु थे, जिन्हें शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी में निपुणता प्राप्त थी।

    1891 – ईश्वर चन्द्र विद्यासागर – प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।

    1996 – अरुणा आसफ़ अली – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।

    2001 – एडवर्ड गिरेक – पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।

    2003 – जॉनी वॉकर- भारत के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता

    2009 – महारानी गायत्री देवी- जयपुर की महारानी

    2017 – स्नेहमयी चौधरी – प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री

    1890 – विन्सेंट वैन गो – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    विश्व बाघ दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मन की बात’ कार्यक्रम में बाेले प्रधानमंत्री, देश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें, ‘मानस’ हेल्पलाइन में दें जानकारी
    Next Article ‘मन की बात’ राष्ट्रीय चेतना व जनजागरण का सशक्त माध्यम : सीएम योगी
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version