Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ब्रिटेन में चुनाव के बाद दंगा, ‘जलता रहा लीड्स का हेयर हिल्स’
    दुनिया

    ब्रिटेन में चुनाव के बाद दंगा, ‘जलता रहा लीड्स का हेयर हिल्स’

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। संसदीय चुनाव के बाद ब्रिटेन में हिंसा की चिंगारी भड़क उठी है। लीड्स के हेयर हिल्स में हुए दंगे की डरावनी तसवीरें सामने आई हैं। दंगों का सबसे ज्यादा कहर सड़कों पर बरपा है। बेखौफ दंगाइयों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर कई जगह आगजनी की। बसें फूंक दी हैं। उपद्रवियों ने एक बस में आग लगा दी और पुलिस की गाड़ी को पलट दिया। पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से घरों में रहने की अपील की है। समूचे हेयर हिल्स में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    द गार्जियन अखबार की खबर के मुताबिक, यह उपद्रव हेयर हिल्स के लक्सर स्ट्रीट में चाइल्ड केयर सरकारी एजेंसी के कुछ लोगों के बच्चों को ले जाने के बाद यह शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी नहीं चाहते कि एजेंसी बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर चाइल्ड केयर होम में रखे। लोग इसी का विरोध कर रहे हैं। दंगे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हेयर हिल्स में ये दंगाई मास्क पहने घूमते नजर आ रहे हैं।

    स्काई न्यूज की खबर में कहा गया है कि दंगों का कारण चाइल्ड केयर एजेंसी का स्थानीय बच्चों को लेकर जाना रहा। एक रेस्तरां मालिक के अनुसार, स्थानीय बच्चों को ले जाने का लोगों ने विरोध किया। लक्सर रोड से उपद्रव की शुरुआत हुई। वेस्ट यॉर्कशायर पुलिस ने कहा है कि एक डबल-डेकर बस में आग लगाकर एक पुलिस वाहन को पलट दिया गया। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को चौपट करने की कोशिश की गई। इस स्थिति के लिए जवाबदेह लोगों को कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

    पुलिस का कहना है कि यह अव्यवस्था आपराधिक अल्पसंख्यक समूह ने पैदा की। गृह सचिव यवेटे कूपर ने कहा है कि अशांति के दृश्य स्तब्ध करने वाले हैं। पार्षद सलमा आरिफ ने लोगों से घरों पर रहने की अपील की है।

    वेस्ट यॉर्कशायर की मेयर ट्रेसी ब्रेबिन ने दंगों से निपटने के लिए आपातकालीन सेवा के अधिकारियों का आभार जताया है। स्थानीय सांसद रिचर्ड बर्गोन ने कहा है “मैं संसद से लीड्स वापस जा रहा हूं। पुलिस और संबंधित निवासियों के संपर्क में हूं। लीड्स में फर्स्ट बस के प्रवक्ता ने कहा है हमारे दो वाहन आज शाम अव्यवस्था में फंस गए। हमारे दोनों ड्राइवर सुरक्षित हैं और यात्रियों के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हमारी एक खाली बस को आग लगा दी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिसी कार्य के निष्पादन में देरी आपराधिक विश्वासघात नहीं : झारखंड हाइकोर्ट
    Next Article मप्र में झमाझम बारिश का दौर जारी, बिजली गिरने की अलग-अलग घटना में आठ की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version