Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी: अमित शाह
    Top Story

    झारखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी बीजेपी: अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2024Updated:July 20, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आज रांची में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाईयों और बहनो झारखंड में 9 सीटे जीतकर कमल का झंडा फहराने का काम आपने किया है। 2014 हो 2019 हो मोदी जी नेतृत्व में आपने हमेशा हमारी झोली कमल से भर दी है। इस चुनाव में हम 9 सीटें तो जीते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ 52 सीटों पर कमल खिलाने का काम भाजपा के पक्ष में झारखंड की सरकार ने किया है। 81 में से 52 सीटों पर भाजपा को बढ़त मिली। ये बताता है कि आने वाले दिनों में सरकार किसकी बनने वाली है। मैं आज बताकर जाता हूं कांग्रेस वालों, हेमंत सोरेन जी लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा की चुनाव में ना केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया। 60 साल के बाद इस देश में किसी एक नेता को तीसरी बार पीएम चुनने का काम देश की जनता ने किया है। वो नेता का नाम है नरेंद्र मोदी। मोदी जी को लगातार तीन बार पीएम बनने का इस देश की जनता ने सौभाग्य दिया है।

    मैं आज एक अजीब बात करने आया हूं। कई बार देखते हैं कि विजय के बाद लोगों में अहंकार हो जाता है। लेकिन पराजय के बाद अहंकार आया हो ऐसा मैं पहली बार देख रहा हूं। देश में किसकी सरकार बनी है। चुनाव कौन जीता और अहंकार कांग्रेस को आया है। संसद में आपने देखा होगा कि राहुल गांधी जी कार्यकलाप इतना अहंकार कोई दो तिहाई मत से जीतने के बाद भी नहीं पालता। इस चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला। पूरे इंडि अलांयस को मिलाकर भी 240 सीटें नहीं मिली है। कांग्रेस पार्टी को तीन बार में जितनी सीट मिली उतनी भाजपा को अकेले 2019 में मिली थी । मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस चीज का अहंकार पाल रहे हो। इस देश में 12 लाख करोड़ का घपले घोटाले करने का अहंकार है। इस देश में परिवारवाद चलाने का अहंकार है। इस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का अहंकार है। आपको किस बात का अहंकार है।

    मैं मेरे देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बताने आया हूं कि चुनाव जीतने का आधार मेरे बूथ का कार्यकर्ता होता है। वह 365 दिन पार्टी की विचार और पार्टी की विचारधारा लेकर जाता है। मैं आपको भरोसा देने आया हूं कि हमारी मोदी सरकार हो, बाबूलाल की सरकार हो, रघुवर दास की सरकार हो या अर्जुन मुंडा की सरकार हो। किसी ने ऐसा कुछ नहीं किया है कि आपको सर झुकाना पड़े। भाजपा की सरकारों ने आप सीना तानकर चलों इस प्रकार से काम किया है।
    मोदी जी ने देश के 60 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज मुफ्त देते हैं। 13 करोड़ लोगों को गैस का सिलेंडर किसी ने नहीं दिया वह मोदी जी ने दिया है। 14 करोड़ शौचालय मोदी ने दिया है। 3 करोड़ आवास और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज नरेंद्र मोदी जी ने दिया।

    झारखंड हमेश से नक्सलवाल से पीड़ित रहा। लेकिन नरेंद्र मोदी जी 10 सालों में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है। यहां की सरकार कहती है कि हम विकास कर रहे है। कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में झारखंड के विकास के लिए मात्र 84000 करोड़ ने दिया है, वही मोदी जी ने 3 लाख 84 हजार रुपये झारखंड के विकास के लिए दिया है। प्रधानमंत्री ने झारखंड के लिए 18000 करोड़ रेलवे 1000 करोड़ एयरपोर्ट, एम्स दिया। बिरसा मुंडा के पैतृक गांव जाने वाले पहले प्रधानमंत्री मोदी है।

    झारखंड के एक सांसद के घर से 300 करोड़, मंत्री के घर से 30 करोड़ रुपये बरामद होते है। कांग्रेस जेएमएम बताए कि यह पैसा किसका है। जिस मंत्री के घर से 30 करोड़ मिला उसको क्लीन चिट देने वाला है। 300 करोड़ का जमीन घोटाला, 40 करोड़ का शराब घोटाला, ट्रांसफर पोस्टिंग का घोटाला करने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। भाजपा कार्यकर्ता इन सब बातों को लेकर घर घर जाएं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में लैंड जेहाद, लव जेहाद चरम पर है। आदिवासी अपनी जमीन से बेदखल हो रहे है। धर्मांतरण के कारण आदिवासी की आबादी कम हो रही है। भाजपा जब सरकार में आएगी तो एक श्वेत पत्र लाकर आदिवासी को उनकी जमीन वापस देने का काम करेंगे। यहां के युवा की नौकरी को बेचने का काम यहां की सरकार कर रही है। सबसे अधिक आदिवासी मुख्यमंत्री भाजपा ने दिया है। मोदी ने संथाली भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल किया। आदिवासी कल्याण विभाग को बनाकर मोदी ने आदिवासी का कल्याण करने का काम किया हैं। उन्होंने कहा की ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मोदी ने दिया। मोदी जी ने हर वर्ग को समान हक देने का काम कोय है साथ ही देश को सुरक्षित करने का काम मोदी जी ने किया है।  इस बार इस घोटाले वाली झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांप्रदायिकता, ध्रुवीकरण और भ्रष्टाचार के नायकों के बल पर झारखंड में चुनाव जीतना चाहती है भाजपा: बंधु तिर्की
    Next Article लाठी और गोली की सरकार नहीं चलेगी :- दीपक प्रकाश
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version