Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»संगीत समारोह में सलमान खान के साथ अनंत अंबानी का जबरदस्त डांस
    मनोरंजन

    संगीत समारोह में सलमान खान के साथ अनंत अंबानी का जबरदस्त डांस

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीती रात को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का संगीत समारोह आयोजित किया गया। अनंत-राधिका का कॉन्सर्ट मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां और विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए थे। अनंत-राधिका के संगीत समारोह में विश्व प्रसिद्ध पॉपस्टार जस्टिन बीबर सहित बॉलीवुड हस्तियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी को सिर्फ 6 दिन बचे हैं। इस वक्त प्री-वेडिंग इवेंट्स जोरों-शोरों से चल रहे हैं। सामूहिक विवाह समारोह, मामेरू समारोह और गरबा नाइट के बाद संगीत समारोह हुआ। इस म्यूजिक इवेंट में बॉलीवुड सितारों ने अंबानी परिवार के साथ जमकर धमाल मचाया। अनंत अंबानी के साथ सलमान खान अपने ही गाने पर डांस करते नजर आए। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

    इस वीडियो में अनंत अंबानी और उनके दोस्त सलमान खान के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। अनंत और सलमान 2000 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म ”हर दिल जो प्यार करेगा” के सोनू निगम द्वारा गाए गाने ”ऐसा पहली बार हुआ है” पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। अनंत अंबानी और सलमान खान का यह डांस वीडियो इस समय चर्चा में है।

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शुभ मुहूर्त यानी दोपहर 3 बजे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों अंबानी के आवास एंटीलिया में शादी के सात फेरे लेंगे। इसके बाद 13 जुलाई को शाम को आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुछ ही मेहमान शामिल होंगे। 14 जुलाई को एक रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। समारोह में मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोनी क्रूस ने ‘टूटे’ सपने के साथ लिया पेशेवर फुटबॉल से संन्यास
    Next Article संगीत कार्यक्रम में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की अदा ने जीता सबका दिल
    shivam kumar

      Related Posts

      अभिनेता राजा गुरु की फिल्म ‘आराध्य’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

      July 6, 2025

      ‘धुरंधर’ का पहला लुक आया सामने, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

      July 6, 2025

      रिलीज हुआ ‘द बंगाल फाइल्स’ का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

      July 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version