Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अयोध्या के श्रद्धालु अब नियमित कर सकेंगे रामलला के दर्शन, बनेगा स्पेशल पास
    राज्य

    अयोध्या के श्रद्धालु अब नियमित कर सकेंगे रामलला के दर्शन, बनेगा स्पेशल पास

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2024Updated:July 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में निवास करने वाले भक्तों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन दर्शन करने के लिए संत-महंत और स्थानीय लोगों को पास जारी करने का फैसला लिया है। पास के लिए स्थानीय निवासियों को आधार कार्ड से पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद छह महीने के लिए पास जारी किया जाएगा।

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने गुरुवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि रामलला के नियमित दर्शन करने के इच्छुक अयोध्या के संत-महात्मा अथवा स्थानीय लोग ट्रस्ट के कैम्प कार्यालय अथवा बिरला धर्मशाला के सामने स्थित तीर्थ यात्री सेवा केंद्र पर आकर नित्य दर्शन का अनुमति पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा और फॉर्म भरकर अनुमति पत्र प्राप्त किया जा सकता है। कार्यालय सुबह 10 से शाम 06 बजे तक खुला रहेगा।

    चंपत राय ने बताया कि सुरक्षा संबंधी लागू सभी विधिनिषेध का पालन करना होगा। जैसे मोबाइल फोन अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। अपने साथ पूजा सामग्री, प्रसाद, मिष्ठान, दीपक-बाती, धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिनके पास अनुमति पत्र है, केवल वही संत-महापुरुष अथवा भक्तजन अकेले नित्य दर्शन को जा सकेंगे। प्रवेश डी-1 से ही होगा। एक बार बनाया गया अनुमति पत्र 6 माह तक मान्य होगा। छह माह के बाद इसका नवीनीकरण कराया जा सकेगा। यदि पाया गया कि नित्य दर्शन के नाम पर अनुमतिपत्र लिया गया और एक महीने में एक-दो बार ही आते हैं तो पास निरस्त किया जा सकता है। अपना प्रवेश पत्र नित्य दर्शन के समय पुलिस चेकिंग बूथ पर दिखाना होगा।

    उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ी भीड़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते स्थानीय लोगों को नियमित दर्शन को लेकर समस्या हो रही थी। इसको लेकर स्थानीय संत-महंतों ने तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से शिकायत दर्ज कराई थी। अब ट्रस्ट रामनगरी के स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित दर्शन के लिए पास जारी कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन दिन से गायब युवक का शव नाले में मिला
    Next Article हाई कोर्ट का आदेश : शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ पुलिस मामलों की केस डायरी सौंपे सरकार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version